मुसलमानों को साबित करना है कि वो भाजपा के दोस्त हैं, बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने दिया 'टेस्ट'

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

शुभेंदु अधिकारी लगातार 2 बार नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अब उन्होंने यहां होने वाले उपचुनाव के लिए अपने करीबी रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच उन्होंने मुस्लिम समुदाय से एक अपील भी की है।

Suvendu Adhikari
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नेमुस्लिम समुदाय के सामने एक परीक्षा का ऐलान किया है। (ANI Photo)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों पर उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यक वोटर्स को 'टेस्ट' दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि मुस्लिम मतदाताओं को तय करा है कि उन्हें सरकार के साथ रहना है या नहीं। खास बात है कि 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजिनगर सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर सीट मुसलमान बहुल क्षेत्र है।

सीएम अधिकारी हल्दिया पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'अगर आप सरकार के साथ, मुख्यमंत्री के साथ रहना चाहते हैं और साथ मिलकर काम करना चाहते हैं तो छह अक्टूबर आपकी परीक्षा है। मैं फैसला आप पर छोड़ता हूं कि आप पास होना चाहते हैं या फेल।' उनके बयान को लेकर राजनीति भी गरमा गई है और विपक् ने आरोप लगाए हैं कि सीएम मतदाताओं को धमका रहे हैं।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि वह नंदीग्राम और रेजिनगर के अल्पसंख्यकों से एक अपील करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा, 'मैं देख रहा हूं कि कई अल्पसंख्यक यहां आए हैं, जो मुझे या भाजपा को वोट नहीं देते हैं।' उन्होंने कहा, 'एक मौका आप लोगों के सामने आया है। क्या आप सरकार के साथ रहना चाहते हैं या नहीं? ये आपको तय करना है।' उन्होंने कहा, 'अगर आफ सरकार के साथ, मुख्यमंत्री के साथ रहना चाहते हैं, सहयोग करना चाहते हैं, काम करना चाहते हैं और फायदा उठाना चाहते हैं, तो 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजिनगर में आपकी परीक्षा है।'

उन्होंने कहा, 'मैं आप पर छोड़ता हूं कि इस टेस्ट में पास होना है या फेल।' रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उन्होंने इस ऐलान पर कहा , 'मुसलमानों को साबित करना है कि वो भाजपा के दोस्त हैं।'

नंदीग्राम और रेजीनगर में चुनाव

खास बात है कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट छोड़ चुके हैं, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। इसके अलावा रेजिनगर सीट भी है, जो आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने खाली की है। भाजपा ने नंदीग्राम से हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, रेजिनगर से एस सरकार को टिकट दिया है।

2021 में अधिकारी ने 1956 मतों से बनर्जी को हराया था। जबकि, 2026 में भाजपा नेता के सामने उनके ही करीबी माने जाने वाले पवित्र कर टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। कर को करीब 15 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। खास बात है कि बाद में उन्होंने राजनीति से ही दूरी बनाने का फैसला कर लिया था।

अधिकारी ने 2021 और 2026 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की है और एक बार तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी हराया है। उन्होंने एक बार फिर यहां से बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि चुनाव कैसे कराये जाते हैं और मुझे पता है कि वोट कैसे हासिल किए जाते हैं। भाजपा नंदीग्राम में इतने बड़े अंतर से जीतेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।'

उन्होंने यह भी कहा, 'नंदीग्राम के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे आपराधिक मामलों को वापस लेना मेरी जिम्मेदारी है। अत्याचार झेलने वाले सभी कार्यकर्ताओं को काम, आश्रय और भोजन उपलब्ध कराना मेरा वादा है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुसलमानों को साबित करना है कि वो भाजपा के दोस्त हैं, बंगाल CM ने दिया 'टेस्ट'