ना कुछ पूछा और...किस बात से डर रही हैं स्मित मच्छार की पत्नी; विमान हादसे पर क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share

उड़ते विमान में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। इस बीच स्मित की पत्नी सोनल का बयान आया है। सोनल ने कहा कि वह अपने पति के साथ अब इस हादसे के बारे में बात नहीं कर रही हैं।

Smit Machchhar
स्मित मच्छार ने दिया है बहादुरी का परिचय।

उड़ते विमान में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। इस बीच स्मित की पत्नी सोनल का बयान आया है। सोनल ने कहा कि वह अपने पति के साथ अब इस हादसे के बारे में बात नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि उन्हें वह सारी बातें फिर से याद आएं। न्यूज 18 के मुताबिक दोनों के बीच उस घटना को लेकर कोई बात नहीं होती है। बता दें कि बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई एयरलाइन की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में मच्छार को उनके सह-पायलट ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विमान में 174 लोग सवार थे। घटना के कारण विमान को उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

पत्नी ने क्या कहा

कैप्टन मच्छार की पत्नी सोनल ने कहा कि हमने उनसे कुछ नहीं पूछा है। फिलहाल, हम नहीं चाहते कि उनके दिमाग में घटना से जुड़ी यादें ताजा हो जाएं। सोनल ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि मेरे पति जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मैं इस बात को लेकर निश्चिंत हूं कि जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तो इस बारे में बात करेंगे। उस दिन विमान में क्या हुआ, कैसे हुआ। वह इस बारे में सभी के साथ इन बातों को शेयर करेंगे। गौरतलब है कि समाचार एजेंसी के साथ फोन पर विशेष बातचीत में बेहद विनम्रता के साथ उस खौफनाक घटना को याद करते हुए मच्छार ने कहा कि एक पायलट के तौर पर मैं सिर्फ अपना काम कर रहा था। प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया और सब सुरक्षित हैं, मेरे लिए यह काफी है।

बचा ली यात्रियों की जान

दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाईदुबई फ़्लाइट में हुई। उड़ान के दौरान, विमान के को-पायलट का व्यवहार अचानक हिंसक हो गया। बताया जाता है कि उसने कैप्टन मच्छार पर हमला किया और कथित रूप से विमान को हाईजैक करके क्रैश करने की कोशिश की। गंभीर चोटें लगने और खून बहने के बावजूद, कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला किया, इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट किए और कॉकपिट का दरवाज़ा खुलवाया। इससे सतर्क क्रू मेंबर और बहादुर यात्री अंदर पहुंच पाए, हमलावर को काबू में किया और इमरजेंसी लैंडिंग से पहले विमान को सुरक्षित स्थिति में लाया।

9,700 से ज़्यादा घंटे उड़ान भरने का अनुभव रखने वाले कैप्टन स्मित मच्छार मूल रूप से मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं। विमान को-पायलट का कॉकपिट में हमला कथित तौर पर एक बड़े आतंकवादी हमले को दोहराने की कोशिश थी। सूझ-बूझ दिखाने वाले यात्रियों और क्रू ने बीच-बचाव किया और खतरे को टाल दिया, जिससे सभी लगभग 180 यात्री सुरक्षित बच गए।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsना कुछ पूछा और…मच्छार की पत्नी को कैसा डर ; विमान हादसे पर क्या कहा