सायोनी घोष ने ममता बनर्जी के मजे ले लिए? पूछा- बता काफिला क्यों लुटा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर गुरुवार को अंतरिम आदेश जारी किया है, जिसके बाद ममता बनर्जी या बागी गुट इसका इस्तेमाल आगामी उपचुनाव में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसी बीच सांसद सायोनी घोष ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Saayoni Ghosh
सांसद सायोनी घोष ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसके तार चुनाव आयोग के फैसले से जोड़कर देखे जा रहे हैं। (ANI Photo/Rahul Singh)

तृणमूल कांग्रेस में टूट हो चुकी है, लेकिन हलचल सिर्फ विधायक स्तर तक ही है। इसकी वजह है कि बागी सांसदों ने NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर लिया था। हालांकि, अब तक इस टूट पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसी बीच इन सांसदों में शामिल और ममता बनर्जी की करीबी मानी जानें वालीं सायोनी घोष के पोस्ट ने चर्चाएं बढ़ा दी हैं।

सायोनी घोष ने गुरुवार को लिखा, 'तू इधर उधर की न बात कर ये बता कि काफिला क्यों लुटा...।' हालांकि, उन्होंने एक्स पोस्ट में किसी भी दल या नेता का नाम नहीं लिखा है, लेकिन अटकलें हैं कि मैसेज का इशारा ममता बनर्जी गुट की ओर है। खास बात है कि बागी सांसद और विधायक भी अलग-अलग नजर आ रहे हैं। दोनों के नेता अलग हैं।

क्या ममता बनर्जी गुट पर साधा निशाना

सायोनी घोष अलग होने के बाद भी टीएमसी के खिलाफ कोई भी बयान देने से बचती रहीं हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी भी ममता बनर्जी या पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया है। इस बार उनका मैसेज टाइमिंग की वजह से ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, एक ओर जहां टीएमसी इसे कानून के खिलाफ बताया है। वहीं, बागी विधायकों ने इसका समर्थन किया है।

क्या बोली टीएमसी

लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनका समूह इस आदेश को नहीं मान रहा है। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'यह आदेश कानून के खिलाफ है। हम इसे नहीं मान रहे हैं, क्योंकि इसमें कई कानूनी कमियां हैं। आदेश में तथ्यों को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन कभी कभी आपको ऐसी चीजें माननी पड़ती हैं, जो कुछ समय के लिए नियमों, कायदों और कानून के मुताबिक नहीं होतीं। हम अपना जवाब देंगे और कल 11 बजे तक आपको इसके बारे में बताएंगे।'

बागी गुट समर्थन में

विधायक अखरुज्जमां अंसारी ने कहा, 'हम निर्वाचन आयोग के आदेश को स्वीकार करते हैं। जाहिर है, हम 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न चाहते थे। लेकिन आयोग ने अभी के लिए एक अंतरिम आदेश दिया है। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग अपना अंतिम फैसला सुनाएगा, तो हमें पार्टी का आधिकारिक और मूल नाम और चुनाव चिह्न मिल जाएगा।'

आगे क्या है प्रक्रिया

खास बात है कि ये घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की दो बड़ी सीटों नंदीग्राम और रेजिनगर में उपचुनाव से पहले हो रहा है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को अंतरिम आदेश जारी किया और साफ किया है कि इसे चुनाव के मद्देनजर जारी किया गया है। साथ ही मामले पर अंतिम फैसला आने तक यही आदेश जारी रहेगा। साधारण भाषा में इसका मतलब है कि दोनों में से कोई भी गुट टीएमसी का नाम और दो जोड़ा फूल सिंबल का आयोग के आखिरी आदेश तक इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

सांसदों का भी है प्लान?

अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि 20 में से 17 सांसद भी एनसीपीआई छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे को बागी गुट ने ही खारिज कर दिया था। वहीं, भाजपा ने भी कहा था कि फिलहाल किसी को भी पार्टी में शामिल करने की योजना नहीं हैं। दो सीटों पर उपचुनाव के अलावा कुछ समय में नगर निकाय चुनाव भी होने हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसायोनी घोष ने ममता बनर्जी के मजे ले लिए? पूछा- बता काफिला क्यों लुटा