वेनेजुएला जैसा तो भारत में भी हो सकता है, अमेरिकी ऐक्शन पर कांग्रेस नेता

Jan 06, 2026 01:13 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोपों पर सोमवार को पहली बार अमेरिकी अदालत में पेश किया गया। इन आरोपों का इस्तेमाल ट्रंप प्रशासन ने उन्हें पकड़ने और न्यूयॉर्क लाने के कदम को उचित ठहराने के लिए किया था।

वेनेजुएला जैसा तो भारत में भी हो सकता है, अमेरिकी ऐक्शन पर कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि वेनेजुएला जैसा ही हाल भारत में भी हो सकता है। उन्होंने इस मामले पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की है। अमेरिका ने वेनेजुएला में प्रवेश कर नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया था। मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। भारत ने अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जाहिर की थी।

सोमवार को चव्हाण ने कहा, 'वेनेजुएला में जो भी हुआ वो यूएन चार्टर के खिलाफ था। एक निर्वाचित राष्ट्रपति को किडनैप किया गया। यह बहुत ही चिंता की बात है कि कल ऐसा किसी भी देश के साथ हो सकता है। कल ऐसा भारत के साथ हो सकता है...। भारत ने हमेशा की तरह इस मामले पर भी कुछ नहीं कहा, वेनेजुएला मामले में कोई स्टैंड नहीं लिया।'

उन्होंने कहा, 'रूस और चीन ने स्टैंड लिया और अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की। ऐसा ही यूक्रेन युद्ध में भी हुआ। हमने कोई पक्ष नहीं लिया। इजरायल और हमास मामले में भी हमने कोई पक्ष नहीं लिया और अब देखिए, हम अमेरिका से इतने डरे हुए हैं कि जो हुआ हम उसकी आलोचना भी नहीं कर रहे हैं।'

कोर्ट में पेश हुए मादुरो

मादुरो को मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के आरोपों पर सोमवार को पहली बार अमेरिकी अदालत में पेश किया गया। इन आरोपों का इस्तेमाल ट्रंप प्रशासन ने उन्हें पकड़ने और न्यूयॉर्क लाने के कदम को उचित ठहराने के लिए किया था। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताते हुए न्यायाधीश से कहा, 'मैं एक सभ्य व्यक्ति हूं, अपने देश का राष्ट्रपति हूं।'

मादुरो और उनकी पत्नी को सोमवार तड़के ब्रुकलिन जेल से सशस्त्र सुरक्षा के तहत ले जाया गया, जहां उन्हें मैनहट्टन कोर्टहाउस में हिरासत में रखा गया है। मादुरो के वकीलों उनकी गिरफ्तारी की वैधता को इस तर्क के साथ चुनौती दिए जाने की उम्मीद है कि एक संप्रभु राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उन्हें अभियोजन से छूट प्राप्त है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।