Hindi NewsIndia NewsWhat Mohinder Kaurs lawyer associated with BJP for long said on Kangana Ranauts apology
कंगना रनौत के राजनीति में आने से पहले से BJP से जुड़ा हूं, क्या बोले ट्वीट कांड पर मोहिंदर कौर के वकील

कंगना रनौत के राजनीति में आने से पहले से BJP से जुड़ा हूं, क्या बोले ट्वीट कांड पर मोहिंदर कौर के वकील

संक्षेप:

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर 'गलतफहमी' पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर 'माता' सम्माननीय है।

Wed, 29 Oct 2025 07:38 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत की माफी के बाद भी मोहिंदर कौर उनके खिलाफ केस जारी रखने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। वहीं, उनके वकील रघुवीर सिंह बेनीवाल ने साफ किया है कि केस लड़ना आगे भी जारी रखा जाएगा। खास बात है कि बेनीवाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। यह मामला साल 2020-21 में कौर की तस्वीर के साथ किए एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें रनौत ने दावा कि कुछ लोग पैसा लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि लोग सवाल उठाते थे कि वह ठीक से कौर का पक्ष रखेंगा या नहीं। उन्होंने कहा, 'कंगना के राजनीति में आने से पहले ही मैं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ हूं। कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए कि मैं मोहिंदर कौर का पक्ष ठीक से रखूंगा या नहीं, लेकिन उन्होंने मुझपर भरोसा किया। कंगना की बातों ने जितना दर्द पंजाब की माताओं को दिया है, उतना ही मुझे भी हुआ है।'

उन्होंने कहा, 'कोई भी दबाव हो पर परिवार हमेशा केस लड़ने के लिए सक्रिय रहा। रोज के काम पर निर्भर रहने वाले किसानों के लिए कोर्ट की सुनवाई में जाना कभी भी आसान नहीं होता है, लेकिन मैं जब भी उन्हें बुलाता हूं तो वह आ जाते हैं। हम कोई भी माफी स्वीकार नहीं करेंगे। यह केस लड़ा जाएगा।'

कंगना रनौत ने माफी मांगी

रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर 'गलतफहमी' पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर 'माता' सम्माननीय है। उनकी तरफ से टिप्पणी अब निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई थी।

अभिनेत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा, 'महिंदर (कौर) जी के परिवार के साथ जो भी गलतफहमी हुई, मैंने 'माता जी' को उनके पति को संदेश दिया कि किस तरह वह गलतफहमी का शिकार हुई हैं।' रनौत ने कहा, 'मैंने कभी सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी... हर ‘माता’, चाहे वह पंजाब से हो या हिमाचल से, मेरे लिए सम्माननीय है।'

रनौत से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे जानबूझकर या अनजाने में गलती हुई, तो इसके जवाब में सांसद ने कहा कि यदि मामले को ठीक से देखा जाए तो उनकी ओर से ऐसा कुछ नहीं है। रनौत ने कहा, 'एक रीट्वीट था जिसे मीम के रूप में इस्तेमाल किया गया। मैंने महिंदर जी के पति से भी इस बारे में चर्चा की है।'

उन्होंने कहा कि उस मीम में कई महिलाएं थीं और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। रनौत ने हालांकि कहा कि उन्हें इस पोस्ट से उत्पन्न गलतफहमी पर खेद है।

जनवरी 2021 में बठिंडा में दायर एक शिकायत में, मोहिंदर कौर ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद ने उन्हें गलत तरीके से बिलकिस बानो के रूप में पहचान कर बदनाम किया, जो एक कार्यकर्ता थीं और 2020 के शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आई थीं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।