अभिजीत दीपके को सांसदों की हुई चिंता, बोले ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है कि…

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन की नई तारीख मांगेगी। पार्टी के आशुतोष रांका ने रविवार को कहा है कि CJP जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस के पास जाएगी।

Abhijieet Dipke Attcks PM Modi
दीपके CEC पर लगातार हमलावर हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को सांसदों की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा है कि देश के सांसदों पर हमले हो रहे हैं। अपने हालिया बयान में अभिजीत दीपके ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार युवाओं, छात्रों और सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार हमलावर है और देश के अलग अलग हिस्सों में आंदोलन का ऐलान भी किया है।

दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “युवाओं पर हमले हो रहे हैं, पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, यहां तक कि दिल्ली पुलिस सांसदों को भी निशाना बना रही है। ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है कि मोदी उन्हें बचाने के लिए हर किसी से टकराने को तैयार हैं?”

पैतृक गांव गए हैं अभिजीत दीपके

इससे पहले अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव महाराष्ट्र के हिंगोली पहुंच गए हैं। बीते 10 अक्टूबर को उनकी दादी का निधन हो गया था। इसी दिन CJP ने दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस दौरान अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें निधन की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी। अब वे अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव में हैं। हालांकि इस दौरान भी वे मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

आज तारीख मांगेगी CJP

इधर कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को कहा कि वह और संगठन के अन्य नेता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में रांका ने कहा कि वह, CJP के सह-संयोजक सौरव दास, कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ सोमवार सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाना जाएंगे ताकि प्रदर्शन के लिए तारीख मांगी जा सके।

रांका ने एक बयान में नए आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख दे सकती है, वरना CJP नए प्रदर्शन का आह्वान करेगी।" बता दें कि CJP SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को सांसदों की हुई चिंता, बोले ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है कि…