Hindi NewsIndia Newswhat is transit visa what does this means for India Germany
क्या होता है ट्रांजिट वीजा, जिससे भारतीयों को मिल गई छूट; जर्मनी का ऐलान से क्या फायदा

क्या होता है ट्रांजिट वीजा, जिससे भारतीयों को मिल गई छूट; जर्मनी का ऐलान से क्या फायदा

संक्षेप:

पीएम नरेंद्र मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच हुई बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप सहित 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Jan 13, 2026 10:02 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अब जर्मनी की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ऐलान किया है कि जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर अब भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके साथ ही भारत और जर्मनी के बीच करीब 19 समझौते हुए हैं। मर्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या होता है ट्रांजिट वीजा

ट्रांजिट वीजा का मतलब कम अवधि के एक परमिट है, जिसका इस्तेमाल यात्री किसी देश से गुजरने के दौरान करते हैं। उदाहरण के लिए जब यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी देश में ले ओवर से गुजरते हैं। इस वीजा के लिए आगे की यात्रा के सबूत पेश करना होते हैं। साथ ही दस्तावेजों में भी यह दिखाया जाना जरूरी है कि आप उस देश में ज्यादा समय तक रुकने के मकसद से नहीं आए हैं।

भारतीयों के लिए क्या मायने

मर्ज की इस घोषणा के बाद जर्मनी के एयरपोर्ट होते हुए किसी अन्य देश में यात्रा करने वाले भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना होगा। पहले भारतीय नागरिकों को यात्रा के दौरान शेंजेन ट्राजिट वीजा लेना पड़ता था। खास बात है कि यात्रियों को जर्मनी या शेंजेन इलाके में नहीं जाने की स्थिति में भी ट्रांजिट वीजा लेना पड़ता था।

इस फैसले के बाद जर्मनी के जरिए यात्रा करने वाले भारतीयों की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, जर्मनी जाने का मन बना रहे यात्रियों को अब भी टूरिस्ट, बिजनेस या स्टूडेंट आदि वीजा लेने की जरूरत होगी।

भारत और जर्मनी में समझौते

पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप सहित 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक अलग समझौता भी किया गया। दोनों नेताओं ने समग्र व्यापार विस्तार के लिए भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की वकालत की। इसके साथ ही, भारत और जर्मनी के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों के वास्ते जर्मनी से गुजरने के लिए वीजा-मुक्त पारगमन की घोषणा की गई।

जर्मन नेता अपने साथ एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को लेकर सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वह दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। जर्मन चांसलर के रूप में एशिया की यह उनकी पहली यात्रा है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।