विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के पास जाते हैं, इसपर क्या बोले मोहम्मद शमी
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब इन यात्राओं का भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अगर विराट वहां जाते हैं, तो दिक्कत क्या है।

स्टार भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बल्लेबाज विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने के बचाव किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह अपने चीजों को लेकर बहुत जुनूनी हैं और इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। दोनों समय-समय पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लेते रहे हैं और कई बार उनकी यात्राओं के वीडियो तथा तस्वीरें भी चर्चा में रही हैं।
खबरें हैं कि विराट कोहली को अपनी इन यात्राओं को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब तेज गेंदबाज उनके बचाव में उतर आए हैं।
फिलहाल, शमी क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, अभी वह टीम इंडिया से दूर नजर आ रहे हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में शमी देश दुनिया के मुद्दे पर खुलकर बोले हैं। उन्होंने भारत के जेन जी, राजनीति समेत कई टॉपिक्स पर बात की है। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने की खासी चर्चा होती है।
मोहम्मद शमी ने क्या दिया जवाब
उन्होंने कहा, 'अच्छी बात है। वह बहुत जुनूनी है। अगर आप देखेंगे तो आप वो अपनी चीजों को लेके बहुत मतलब पर्टिकुलर अपना चीज के लिए टाइम देता है। बहुत सिस्टम से चीजों को रखता है। जैसा आपने देखा ही होगा वो रूम वाली वीडियो वायरल हुई थी पीछे हां तो उसमें सामान आप अगर उसका देखोगे तो आप बहुत ही पर्टिकुलर तरीके से रखा हुआ मिलेगा आपको।'
प्रेमानंद महाराज पर क्या बोले
उन्होंने कहा, 'और जहां तक महाराज की बात है मुझे नहीं लगता कि किसी को कोई ऑब्जेक्शन या किसी को कुछ ऐसा पॉइंट आउट करने की जरूरत है।' इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या अनुष्का शर्मा की वजह से वह आध्यात्मिक हो गए हैं। इसपर तेज गेंदबाज ने कहा, 'अगर जोड़ी है और करती भी है तो क्या दिक्कत है। किसी को मुझे तो समझ में नहीं आती लेकिन लोग पॉइंट आउट करते हैं मुझे लगता है कि अच्छी बात है अगर कोई कहता है तो अगर एक से भले दो जहां चाहे चले जाइए।'
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद कोहली परिवार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचा था। इससे पहले जून में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद भी वह वृंदावन पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दंपति उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज (दादा गुरु) के आश्रम भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया था।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

