Hindi NewsIndia NewsWhat is Chinese 9-9-6 work system Narayana Murthy now cites to back 72 hour work week call
क्या है 9-9-6 वाला चीनी वर्क सिस्टम; काम के घंटे 72 करने के समर्थन में नारायण मूर्ति अब क्या बोले?

क्या है 9-9-6 वाला चीनी वर्क सिस्टम; काम के घंटे 72 करने के समर्थन में नारायण मूर्ति अब क्या बोले?

संक्षेप: इन्फोसिस संस्थापक ने उत्पादकता के प्रति चीन के दृष्टिकोण का हवाला दिया और कहा कि अगर भारतीय युवा चाहते हैं कि देश इसी गति से प्रगति करे, तो उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Tue, 18 Nov 2025 03:00 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग के दिग्गज और इन्फोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति ने एक बार फिर सप्ताह में 72 घंटे काम करने के अपने विचार का समर्थन किया है और इसके लिए पड़ोसी देश चीन का उदाहरण दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने चीन की मशहूर कार्य संस्कृति 9-9-6 फीर्मूले का हवाला देते हुए अपने इस विचार को पुष्ट किया कि युवा भारतीयों को भारत के तेजी से विकास में योगदान देने के लिए अधिक समय तक काम करना चाहिए। इसके साथ ही 79 वर्षीय अरबपति ने एक बार फिर कार्य-जीवन संतुलन, उत्पादकता और लंबे समय तक काम करने की संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नारायण मूर्ति ने इससे पहले 2023 में तब विवाद और चर्चा का विषय खड़ा किया था, जब उन्होंने कहा था कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीयों को सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए। उनके इस बयान की आलोचना भी हुई थी लेकिन एक नई चर्चा को भी जन्म दिया था। इस बार, उन्होंने चीन का हवाला देते हुए इस विचार को और आगे बढ़ाया है। चीन एक ऐसा देश है जिसने पिछले कुछ दशकों में तेजी से विकास किया है और जिसे अक्सर औद्योगिक और आर्थिक प्रगति के मानक के रूप में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें:नारायण और सुधा मूर्ति का कास्ट सर्वे में शामिल होने से इनकार, सरकार क्या बोली

क्या है चीन का 9-9-6 वर्क फॉर्मूला?

चीन का मशहूर 9-9-6 का नियम उस कार्य संस्कृति को दर्शाता है जो चीनी तकनीकी कंपनियों में आम रहा है। इस नियम के तहत कर्मचारियों से सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करने की अपेक्षा की जाती है। यानी किसी भी कर्मचारी को सप्ताह में 72 घंटे काम करना होता है। यह वर्क मॉडल अलीबाबा और हुवावे जैसी कंपनियों में काफी लोकप्रिय हुआ था।हालांकि, वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी और बढ़ते तनाव के कारण इसकी भारी आलोचना भी हुई। बाद में वर्ष 2021 में चीन के सुप्रीम कोर्ट ने 9-9-6 मॉडल को अवैध करार दे दिया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह यह नियम आज भी लागू है।

ये भी पढ़ें:नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम पर जोर के बीच इंफोसिस का बड़ा ऐलान, आदेश में क्या

चाहते हैं कि देश प्रगति करे तो…

रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए, मूर्ति ने उत्पादकता के प्रति चीन के दृष्टिकोण का हवाला दिया और कहा कि अगर भारतीय युवा चाहते हैं कि देश इसी गति से प्रगति करे, तो उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "चीन में एक कहावत है, 9-9-6... आप जानते हैं इसका क्या मतलब है? सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन। और यह 72 घंटे का सप्ताह है।" उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि भारतीय युवाओं को भी इसी तरह के काम के घंटे अपनाने चाहिए।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।