बहुत कर लिया भारत का नुकसान अब नहीं! ट्रंप इस हार से कितने कमजोर हुए

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
share

अमेरिका में हुआ मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और रिपबल्किन पार्टी यानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दल को दोनों सदनों में बड़ा झटका लगा है। समझते हैं कि उनकी पार्टी की हार का असर भारत पर क्या होगा।

Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को दोनों सदनों में झटका लगा है। Photo: Reuters

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार और अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की मिली मजबूती में भारत कूटनीतिक लाभ देख रहा है। मोटे तौर पर चुनाव के नतीजों को राष्ट्रपति ट्रंप सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत माना जा रहा है जिनका नुकसान पिछले कुछ समय के दौरान भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को उठाना पड़ा।

विदेश मंत्रालय बदलती राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुए है। सूत्रों ने कहा कि देखना यह होगा कि इन नतीजों को ट्रंप कैसे लेते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के पास अकूत कार्यकारी शक्तियां हैं। विदेश नीति के मामले में खासकर। यह देखना होगा कि वह अमेरिकी कांग्रेस को अनदेखा करने के लिए इन शक्तियों का कितना उपयोग करते हैं।

ट्रंप के पास अब भी ताकत

हालांकि इस मामले से जुडे जानकारों का यह भी मानना है कि मौजूदा हालात में ट्रंप अपनी कार्यकारी शक्तियों का उपयोग ज्यादा कर सकते हैं चाहे वह किसी देश पर टैरिफ लगाने का मामला हो या फिर ईरान पर और हमले करने को लेकर। वह खुद को कमजोर नही दिखाना चाहेंगे। ऐसे में अमेरिका की अंदरूनी राजनीति में टकराव तेज होगा। यह विश्व कूटनीति को भी प्रभावित करेगा। हालांकि ट्रंप स्वीकार कर चुके हैं कि ईरान युद्ध उनकी हार के लिए बड़ा जिम्मेदार कारण है। यह दर्शाता है कि वह पिछले कदमों की समीक्षा करेंगे।

ट्रंप के फैसलों से ज्यादातर लोग सहमत नहीं

विदेश मामलों के जानकार प्रोफेसर सुधीर कुमार के अनुसार, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे बताते हैं कि ज्यादातर लोग ट्रंप के फैसलों से सहमत नहीं हैं। कांग्रेस में डेमोक्रेट्स की ताकत बढ़ने से ट्रंप का नियंत्रण कमजोर हुआ है। इससे भारत विरोधी कानून पारित कराना मुश्किल होगा। डेमोक्रेट्स भारत के साथ अच्छे संबंधों को अमेरिका के दीर्घकालिक हित में मानते हैं। यह भारत के लिए व्यापार समझौते को अपने हितों के अनुरूप अंतिम रूप देने का मौका है।

समलैंगिक सीनेटर बनकर इतिहास रचा

इसी तरह मिनेसोटा से पेगी फ्लांगन देश की पहली नेटिव महिला सीनेटर चुनी गई हैं। इसी तरह देश के पहले समलैंगिक सीनेटर क्रिश पपास को न्यू हैम्पशायर से चुना गया है। दक्षिणी कैरोलिना से एनी एंड्रयूज को महिला सीनेटर चुना गया है।

चार राज्यों में अश्वेत गवर्नर निर्वाचित

मध्यावधि चुनाव में गवर्नर पद के लिए 36 सीटों पर चुनाव हुए। चार राज्यों में पहली बार अश्वेत गर्वनर चुने गए हैं। इसमें से तीन डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। जॉर्जिया से कीशा लांस बॉटम्स अमेरिका के इतिहास में गवर्नर बनने वाली पहली महिला हैं। अटलांटा की मेयर रह चुकी हैं।

दोनों दलों से अच्छे रिश्ते भारत के लिए फायदेमंद

पूर्व विदेश सचिव और सांसद हर्षवर्धन शृंगला ने जनादेश पर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि अमेरिका की दोनों पार्टियों से भारत के रिश्ते मजबूत रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस में भारत को लेकर एक ऐसी भागीदारी स्थापित की है चुनावी प्रक्रिया से हटकर भी लगातार गहरी हुई है। यह निरंतरता तब स्पष्ट दिखी जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 और 2023 में दो मौकों पर यूएस कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित किया। यह एक ऐसी पहचान है जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को मिली है और यह अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य में भारत की दोनों पार्टियों की गुडविल का सबूत है। मेरा मानना है कि यह रिश्ता समावेश और पूरकता की ताकत पर आगे बढ़ता रहेगा।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबहुत कर लिया भारत का नुकसान अब नहीं! ट्रंप इस हार से कितने कमजोर हुए