पार्टी लाइन है क्या, पश्चिम एशिया मुद्दे पर सरकार की तारीफ करने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
पश्चिम एशिया मामले पर सरकार की तारीफ करने वाले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पूछा है कि आखिर पार्टी लाइन है क्या। उन्होंने कहा कि क्या हमें मिलकर पार्टी की लाइन तय नहीं करनी चाहिए? कांग्रेस कार्यसमिति को बैठक करनी चाहिए, विचार-विमर्श करना चाहिए और एक राय बनानी चाहिए।

पश्चिम एशिया मामले में अपनी टिप्पणियों को लेकर हो रही आलोचना का सामना करते हुए, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बातें पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग हैं, कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पार्टी की लाइन क्या है? मुझे समझ नहीं आता कि पार्टी की लाइन की बात कौन कर रहा है। क्या हमें मिलकर पार्टी की लाइन तय नहीं करनी चाहिए? कांग्रेस कार्यसमिति को बैठक करनी चाहिए, विचार-विमर्श करना चाहिए और एक राय बनानी चाहिए।"
इससे पहले, आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए गुरुवार को कहा कि संभावित खतरों से बचते हुए भारत ने परिपक्व तथा कुशल कूटनीतिक तरीके से स्थिति को संभाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर भी दिया कि भारत को शांति बहाली के लिए 'ग्लोबल साउथ' और रणनीतिक साझेदार देशों को एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए। शर्मा ने एक बयान में कहा, ''ईरान पर अनुचित अमेरिकी-इजराइल हमले और उसकी जवाबी प्रतिक्रिया के बाद पश्चिम एशिया में जो हालात पैदा हुए हैं उसके परिणामस्वरूप वैश्विक उथल-पुथल और गंभीर आर्थिक व्यवधान उत्पन्न हो गया है। भारत और मध्य-पूर्व और खाड़ी देशों से कच्चे पेट्रोलियम, एलपीजी और प्राकृतिक गैस के आयात और होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से आपूर्ति पर निर्भर सभी देशों को एक अभूतपूर्व चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।''
उनका कहना है कि यह चुनौतीपूर्ण स्थिति भारत राष्ट्रीय सामरिक प्रतिक्रिया को आकार देने में नीति और कूटनीति दोनों की परीक्षा है। शर्मा ने कहा, ''पेट्रोलियम, एलपीजी-पीएनजी की आपूर्ति, 200 अरब डॉलर के व्यापार के अलावा, एक करोड़ भारतीय प्रवासियों के हित और सुरक्षा के साथ-साथ लगभग 60 प्रतिशत विदेशी मुद्रा प्रेषण को भी ध्यान में रखना होगा।'' उन्होंने भारत सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संभावित खतरों से बचते हुए संकट से निपटने का भारतीय कूटनीतिक प्रयास परिपक्व और कुशल रहा है। शर्मा ने इस बात पर जोर दिया, ''भारत की प्रतिक्रिया को राष्ट्रीय सहमति और संकल्प का समर्थन प्राप्त होना चाहिए। अप्रत्याशित और अस्थिर स्थिति में राजनीतिक दलों के नेतृत्व को स्थिति और नीतिगत निर्णयों से अवगत कराने के लिए सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक की है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ''राष्ट्रीय संवाद कायम रहना चाहिए। राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय हित द्वारा निर्देशित परिपक्व प्रतिक्रिया समय की मांग है।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'संकट की भयावहता को पूरी तरह से स्वीकार किया जाना चाहिए। विश्व नियम आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था और वैश्विक संकट प्रबंधन तंत्र के पतन पर मूकदर्शक नहीं रह सकता।'' उन्होंने कहा, ''भारत ने अतीत में अपने नैतिक अधिकार और शांति के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान किया है। बहुत कुछ दांव पर है, खासकर युवा पीढ़ी का भविष्य दांव पर है।'' शर्मा ने कहा, ''भारत को शांति-व्यवस्था की बहाली के लिए सामूहिक रूप से काम करने के लिए 'ग्लोबल साउथ' और रणनीतिक साझेदार देशों को एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


