BRICS: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या, कैसे यह भारत और मोदी के लिए बड़ी सफलता?
ब्रिक्स देशों ने ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भुगतान की प्रक्रिया का व्यावहारिक समाधान खोजने पर भी जोर दिया गया। आपको बता दें कि घोषणापत्र के मसौदे पर बातचीत आखिरी समय तक चलती रही।

What is New Delhi Declaration: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगा। इस दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र पर आम सहमति बनी। इसपर सभी देशों ने हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए यह कूटनीतिक जीत है। आपको बता दें कि घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों ने एकतरफा टैरिफ के बढ़ते प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई है। इसे विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के खिलाफ बताया गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ एकतरफा दबाव डालने वाले प्रयासों की भी निंदा की गई।
इस घोषणापत्र में युद्धों को रोकने के लिए पहले से अधिक पहल करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस गुट में शामिल सभी देशों ने सलाह मशविरे और कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के अपने संकल्प को भी दोहराया है। ब्रिक्स देशों ने एक ऐसे बहुपक्षीय दृष्टिकोण की वकालत की जो बड़े वैश्विक मुद्दों पर अलग-अलग देशों के नजरिए और रुख का सम्मान करता हो।
ब्रिक्स (BRICS Summit 2026) देशों ने ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भुगतान की प्रक्रिया का व्यावहारिक समाधान खोजने पर भी जोर दिया गया। आपको बता दें कि घोषणापत्र के मसौदे पर बातचीत आखिरी समय तक चलती रही। शुरुआत में ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपना रुख कड़ा कर लिया था। ब्रिक्स आम सहमति के आधार पर काम करने वाला समूह है, जिसका मतलब है कि कोई भी एक सदस्य अंतिम संयुक्त घोषणापत्र को रोक सकता है।
मोदी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ''आज की चर्चा से यह स्पष्ट है कि बदलती दुनिया को पुरानी पड़ चुकी संस्थाओं के जरिए नहीं चलाया जा सकता। प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाने की प्रक्रिया में सुधार जरूरी हैं। हमने इस बात पर भी जोर दिया कि 'ग्लोबल साउथ' को भविष्य की प्रौद्योगिकियों के विकास और उन्हें संचालित करने वाले नियमों में समान भागीदारी मिलनी चाहिए।''
भारत के लिए यह कैसी बड़ी सफलता?
ब्रिक्स सम्मेलन ऐसे समय में हुआ जब ईरान अमेरिका के साथ युद्ध जैसे हालातों से गुजर रहा है। ईरान और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच मतभेदों को कम करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके बाद यमन में ईरान के साथ जुड़े हूती विद्रोहियों ने लाल सागर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी लगातार इस गुट के खिलाफ बयान देते रहते हैं। ऐसे में भारत की अध्यक्षता में एक साझा घोषणापत्र जारी होना और उसमें टैरिफ युद्ध का विशेष जिक्र होना, यह अमेरिका के लिए एक स्पष्ट संदेश है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल ही कहा है कि ब्रिक्स ऐसा गुट है, जो कि दुनिया की आबादी का 40 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।
आपको यह बता दें कि मई में नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान और UAE के बीच मतभेदों के कारण कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया जा सका था। हालांकि, इसबार ऐसी स्थिति नहीं बनी।
कौन-कौन हुए शामिल?
इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के शी जिनपिंग, ईरान के मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल हैं।

