Hindi NewsIndia NewsWhat does America want from India on Pahalgam attack
पहलगाम हमले पर भारत से क्या चाहता है अमेरिका, अब खुलकर बताया, पाकिस्तान का लिया नाम

पहलगाम हमले पर भारत से क्या चाहता है अमेरिका, अब खुलकर बताया, पाकिस्तान का लिया नाम

संक्षेप:

भारत और पाकिस्तान के दरमियान बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले पर विचार कर रही है और अगर अनुरोध किया जाता है तो स्थिति पर चर्चा की जा सकती है।

May 02, 2025 05:46 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी बीच अमेरिका ने भारत को संभलकर कार्रवाई करने अपील की है। वहीं, पाकिस्तान से उम्मीद जताई है कि वह आतंकवादियों को पकड़ने में भारत का सहयोग करे। हाल ही में विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से चर्चा की थी। 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि इस आतंकवादी हमले को लेकर भारत ऐसे प्रतिक्रिया देगा कि जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न बढ़े।' खास बात है कि जिस दिन हमला हुआ, तब वेंस अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा पर थे।

उन्होंने कहा, 'और हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान जहां तक हो सके भारत के साथ सहयोग करे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कभी उनके क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को पकड़ा जा सके और उनसे निपटा जा सके।'

UN भी है अलर्ट मोड पर

भारत और पाकिस्तान के दरमियान बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले पर विचार कर रही है और अगर अनुरोध किया जाता है तो स्थिति पर चर्चा की जा सकती है। मई महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष इवेंजेलोस सेकेरिस ने गुरुवार को यह बात कही। सेकेरिस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह एक ऐसा मुद्दा है जो अभी बरकरार है'

भारत ने खाई कसम

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति को दोहराते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जवाब दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की भेंट चढ़ने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से कहा कि यह केवल उनकी क्षति नहीं है बल्कि पूरे देश की क्षति है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्राणों की क्षति का जितना दर्द उनके परिजनों के दिल में है उतना ही देश के हर नागरिक के दिल में है। उन्होंने कहा कि 90 के दशक से कश्मीर में आतंकवाद में लिप्त लोगों के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है और हम मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।