सोनम वांगचुक गाली वाले वीडियोज पर बोले- मैं PM की जगह होता तो पहले...

By Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक राजधानी दिल्ली में जून-जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे। वह पेपर लीक के मुद्दे को लेकर करीब 26 दिनों तक भूखे रहे थे। आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हुआ था।

Sonam Wanghcuk
भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का कहना है कि वह अपशब्दों के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करते हैं। (ANI Photo/Sumit)

पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक ने आंदोलन के दौरान वायरल हुए गाली वाले वीडियोज पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन सरकार को भी सोचना चाहिए कि युवा इतना हताश क्यों हो गया है। साथ ही वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी के राजनीति से दूर रहने के फैसले का भी समर्थन किया है।

इंडिया टुडे से बातचीत में वांगचुक से आंदोलन के दौरान लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर भी सवाल किया गया। उन्होंने राजनेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा के उपयोग को गलत बताया है। उन्होंने कहा, 'मैं अपशब्दों के इस्तेमाल को बिल्कुल भी सही नहीं मानता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन सरकार के लिए यह बड़ा संकेत है कि हमारा युवा किस हद तक हताश हो चुका है।'

ये भी पढ़ें:
केजरीवाल ने किया PM को गाली देने वाली का सपोर्ट, कपिल मिश्रा बोले- घटिया इंसान

क्या करने की दी सलाह

उन्होंने कहा, 'अगर मैं प्रधानमंत्री की जगह होता, तो पहले मैं खुद से कहता कि मैंने इन लोगों में गुस्सा भड़काने के लिए कितना गलत बर्ताव किया है।' उन्होंने कहा, 'संदेश को समझो। उसे लेकर आने वाले दूत को मत मारो।' उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा करने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी ऐक्शन होना चाहिए, लेकिन असली छात्रों को नाराजगी जाहिर करने के लिए परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

CJP के फैसले का स्वागत

उन्होंने कहा, 'अगर वो एक राजनीतिक दल बनता है, तो वो किसी के खिलाफ और कुछ के पक्ष में हो जाएंगे। राजनीतिक से दूर प्रेशर ग्रुप की तरह रहने से कमजोरों को आवाज मिलेगी।' उन्होंने कहा कि लोग बाद में राजनीति में जा सकते हैं, लेकिन इस मंच को राजनीतिक दलों से दूर रहकर जनता का भरोसा पाना होगा।

ये भी पढ़ें:
PM को गाली देने वाली लड़की कहां ‘गायब’; पुलिस बोली- परेशान करने की शिकायत नहीं

झारखंड जाने पर दे दिया जवाब

वांगचुक ने साफ कर दिया है कि वह हर छात्र आंदोलन का चेहरा नहीं बनेंगे। चैनल से बातचीत में उनसे झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी सवाल किया गया था। पूछा गया था कि क्या वह छात्रों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए यात्रा करेंगे। इसपर उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं बनना चाहता। मैं चाहता हूं कि सभी लोग अपनी जगहों पर खुद हीरो बने।'

ये भी पढ़ें:
सोनम वांगचुक राहुल गांधी के हाथ तोड़ना चाहते थे अनशन, कहा- जवाब ही नहीं मिला

हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि वह शिक्षा और पर्यावरण के मुद्दे पर मुहिमों में समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'शिक्षा और पर्यावरण ऐसे विषय हैं, जो मेरे दिल के बेहद करीब हैं...। अगर इन दो विषयों पर कोई आवाज उठा रहा है, तो मैं उनका समर्थन करना चाहूंगा।'

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।