
शाहरुख खान की IPL टीम में बांग्लादेशी प्लेयर पर विवाद, क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
KKR IPL 2026: शाहरुख खान सह स्वामित्व वाली KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब इसे लेकर धर्मगुरुओं से लेकर राजनीतिक दल तक कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।
IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में बांग्लादेशी खिलाड़ी की मौजूदगी पर विवाद गहराता जा रहा है। धर्मगुरु बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि खेल के अपने नियम होते हैं। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड फैसला लेगा।
शाहरुख खान सह स्वामित्व वाली KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब इसे लेकर राजनीतिक दल कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।
इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच शास्त्री ने कहा, 'इस देश की बीसीसीआई निर्णय लेगी। पर हमारा यही कहना है कि बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को यह बात उठानी चाहिए कि हमारे जो हिंदू भाई वहां रहते हैं, उनकी रक्षा सुरक्षा हो, उन्हें किसी प्रकार से वहां परेशान न किया जाए। यह उनका दायित्व बनता है। खेल खेलें, खेल के अपने नियम होते हैं। और खेल पर ऐसा लागू नहीं होता। लेकिन हम यह कहेंगे कि वह समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बोले तों।'
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को कहा गद्दार
धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को शाहरुख खान की आलोचना की। उन्होंने नागपुर में पीटीआई वीडियो से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका (शाहरुख का) रवैया हमेशा से एक 'गद्दार' जैसा रहा है।
उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों की निंदा की और जोर देकर कहा कि भारत सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया था।'

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें



