अतीक अहमद के बेटे के सिर में घुसे थे इंजन पार्ट्स, जान निकलने से पहले क्या बोला

हिन्दुस्तान टीम, प्रयागराज, झांसी, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना झांसी के पास ही हुई। इससे पहले अतीक के एक और बेटे असद का एकाउंटर हो गया था। वहीं दो बेटे उमर और अली जेल में बंद हैं। खबर है कि दोनों को मिट्टी में आने नहीं दिया जाएगा।

Atiq Ahmed Son
अतीक अहमद के बेटे आबान की झांसी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

माफिया रहे अतीक अहमद के बेटे आबान की गुरुवार को झांसी में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि उसके सिर में गाड़ी के पार्ट्स धंस गए थे और हाथ पैर भी टूट गए थे। यही हाल ड्राइवर का भी हुआ। खबर है कि मौत से पहले आबान ने लोगों से उसे बचाने की अपील की थी। अब खबर है कि इसकी मुख्य वजह रफ्तार और कार का तेज रफ्तार में ईंट पर चढ़ जाना रही।

हादसे की अब तक की जांच में सामने आया है कि इसकी मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार रही। हल्की बारिश के बीच कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हालांकि मवेशी के सामने आने और हाईवे पर पड़ी ईंट पर कार का पहिया चढ़ने से अनियंत्रित होने की बात भी कही जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रफ्तार ही मुख्य वजह सामने आई है। हालांकि हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।

कुचल गया था सिर

हादसे के बाद क्रेटा कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से आबान के सिर में इंजन के पुर्जों धंस गए थे। यही हाल चालक का भी था। दोनों के हाथ और पैर भी टूट गए थे। कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार के अंदर और बाहर काफी मात्रा में खून फैला था।

आखिरी शब्द- मेरा नाम आबान है, मुझे बचा लो

मेरा नाम आबान है..मुझे बचा लो। कार हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे के शायद यह आखिरी शब्द थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार पलटी देख वह पास गया तो आगे की सीटे पर बैठे युवक के मुंह में खून भरा था। उसने अपना नाम आबान बताते हुए बचाने की गुहार लगाई। चालक कार की स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंसा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि हादसा काफी भयानक था। जिस तरह से कार अनियंत्रित होकर घिसटते हुए पलटी उससे लग रहा था कि इसकी रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देख कलेजा कांप गया। सभी सवार बुरी तरह से खून से लथपथ थे। आगे की सीट पर बैठे युवक का मुंह खून से भरा था। उसने अपना नाम आबान बताते हुए बचाने की गुहार लगाई।

दीपक ने बताया कि उन्होंने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर कार का गेट खोलने का प्रयास भी किया लेकिन लॉक होने की वजह से वह खुल नहीं सके। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लोहे के सब्बल से कार का गेट और शीशे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से आगे की सीट पर बैठे युवक और चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअतीक अहमद के बेटे के सिर में घुसे थे इंजन पार्ट्स, जान निकलने से पहले क्या बोला