हम इसलिए CAA ला रहे थे, कांग्रेस ने विरोध किया; बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर BJP

Jan 02, 2026 11:23 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने एक हिंदू कारोबारी पर बेरहमी से हमला किया, उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 50-वर्षीय खोकोन चंद्र दास के रूप में हुई है।

हम इसलिए CAA ला रहे थे, कांग्रेस ने विरोध किया; बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर BJP

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि इसलिए CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून लाया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। बीते कुछ दिनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के 3 लोगों की हत्या की खबरें आई हैं। भीड़ ने दीपू चंद्र दास नाम के शख्स को पीटकर जला दिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'देखिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जिस प्रकार से हिंदुओं को अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बांग्लादेश में निशाना बनाया जा रहा है। इसके खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा और स्पष्ट रुख अपना लिया है। दुख की बात यह है कि जो लोग CAA का विरोध करते थे, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'सीएए का विरोध करने वाली मंडली ही, एक प्रकार से उनकी आत्मा पर ये पूरा बोझ जाता है। हम इसलिए सीएए ला रहे थे, ताकि जो अल्पसंख्यक समाज के लोग हैं अफगानिस्तान में, बांग्लादेश में, पाकिस्तान में, उनको राहत और शरण मिल सके। इसका विरोध किसने किया, कांग्रेस के ईकोसिस्टम ने।'

पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस के ईकोसिस्टम ने तो यह भी कह दिया कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो एसआईआर की वजह से हो रहा है। बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो भारत में हुई चीजों की वजह से हो रहा है। इसे एक्शन का रिएक्शन बताया। दिग्विजय सिंह, सैम पित्रोदा, हनुमंत राव, हुसैन दलवई, ये सारे नेताओं ने बांग्लादेश में हो रही इस प्रकार की हत्याओं को क्लीन चिट दी।'

उन्होंने कहा, 'जो गाजा के लिए बैग टांग कर भागते हैं, वो ढाका के लिए इस प्रकार की बात बोलते हैं। उन्हें दोहरे चरित्र के लिए माफी मांगनी चाहिए।'

हिंदू व्यवसायी पर हुआ हमला

पीटीआई भाषा के अनुसार, बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने एक हिंदू कारोबारी पर बेरहमी से हमला किया, उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 50-वर्षीय खोकोन चंद्र दास के रूप में हुई है, जिन पर बुधवार रात को शरीयतपुर जिले के डामुड्या में केउरभंगा बाजार के पास उस समय हमला किया गया।

हमले के समय वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका ले जाया गया। खबर है कि दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का व्यवसाय करने वाले दास एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने वाहन को रोक लिया और कथित तौर पर उनकी पिटाई की, धारदार हथियारों से उन पर वार किये और फिर उनपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

खुद को बचाने की कोशिश में दास सड़क किनारे एक तालाब में कूद गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;