कौन सी हैं वे 6 फिल्में, जिनको दिखाने पर सरकार ने केरल चलचित्र अकैडमी को दे दी वॉर्निंग

Dec 19, 2025 07:46 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केरल फिल्म फेस्टिवल में 6 फिल्में दिखाने को लेकर सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। जानकारी के मुताबिक इनमें से तीन की स्क्रीनिंग पहले ही हो चुकी है। वहीं बाकी तीन फिल्में रोक दी गई हैं।

कौन सी हैं वे 6 फिल्में, जिनको दिखाने पर सरकार ने केरल चलचित्र अकैडमी को दे दी वॉर्निंग

केरल फिल्म फेस्टिवल 2025 में 6 फिल्में दिखाने को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। इसके बाद केरल चलचित्र अकादमी ने 3 फिल्में ना दिखाने का फैसला किया है। वहीं 6 में से तीन फिल्में पहले ही दिखाई जा चुकी हैं। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, जिसमें कहा गया था कि ये फिल्में देश की विदेश नीति के खिलाफ हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं।

कौन सी 6 फिल्मों पर सरकार को ऐतराज

जिन 6 फिल्मों को ना दिखाने का आदेश विदेश मंत्रालय ने दिया है उनके नाम इस प्रकार हैं, ‘येस’ , 'ईगल्स ऑफ द रिपब्लिक', 'अ पोएट', 'फ्लेंम्स', 'ऑल दैट्स लेफ्टऑफ यू' और ‘क्लैश’। इनमें से ईगल्स ऑफ द रिपब्लिक, द पोएट और फ्लेम्स पहले ही दिखाई जा चुकी हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से इन फिल्मों को दिखाने की छूट नहीं दी गई थी।

अकैडमी के चेयरपर्सन रेसुल पुकुट्टी ने कहा कि यह निर्णय अकादमी द्वारा अकेले लिया गया, इसमें किसी भी तरह का कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले अकादमी से उन सभी 19 फिल्मों को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया था, जिनके लिए केंद्र सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुकुट्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने (केंद्र सरकार ने) हमें बताया कि सूची में शामिल 186 फिल्मों में से 180 फिल्मों को अनुमति दे दी गई है। इसलिए, हम और तनाव पैदा नहीं करना चाहते थे या ऐसा नहीं दिखाना चाहते थे कि केरल के सभी लोग नियमों का उल्लंघन करने वाले हैं ।’ बता दें कि शुक्रवार को ही इस फेस्टिवल का आखिरी दिन है। मौसम को देखते हुए कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग का वेन्यू बदलना पड़ा था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;