BJP के खिलाफ लड़कर भी भाजपा को ही पहुंचाएंगे फायदा, बंगाल में नया खेला करेगा TMC का बागी गुट; प्लान तैयार

पीटीआई, कोलकाता
Follow us on Google News
share

ऋतब्रत की अगुवाई वाला TMC गुट भले ही भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा लेकिन इसका फायदा भाजपा को ही मिलेगा क्योंकि उसका मुख्य मकसद ममता बनर्जी के वोट बैंक में सेंधमारी करना और उसका बंटवारा करना होगा।

West Bengal Legislative Assembly Speaker Rathindra Bose, left, with West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी (एकदम दाएं)।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने कोलकाता नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ सभी 209 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। तृणमूल के इस गुट ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए इस सप्ताहांत वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। ये तैयारियां तृणमूल के अंदर संगठन को लेकर चल रही लड़ाई के गहरा जाने की दिशा में एक और कदम हैं।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले 'कालीघाट कैंप' और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच बुरी तरह बंटी हुई है। ऋतब्रत बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि कोलकाता नगर निगम के प्रस्तावित परिसीमन के बाद संभवत: दिसंबर में होने वाले चुनाव में उनका गुट हर वार्ड से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा, ''परिसीमन के बाद 209 वार्ड होंगे और हमारे उम्मीदवार हर वार्ड में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।''

हर वार्ड से चुनाव लड़ेगा TMC का बागी गुट

उन्होंने कहा कि यह गुट हावड़ा समेत दूसरी नगर निकायों में भी हर वार्ड से चुनाव लड़ेगा और नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर 'सामूहिक फैसला' इस सप्ताह के आखिर में वरिष्ठ नेताओं एवं चुनाव से जुड़ी ज़िम्मेदारियां संभालने वाले लोगों की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुट ने उत्तरी और दक्षिणी कोलकाता के जिला अध्यक्षों से प्रस्तावित वार्डों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा है। पार्टी का यह गुट वार्डों के नए सिरे से परिसीमन पर होने वाली जन-सुनवाइयों के लिए भी तैयारी कर रहा है। यह सुनवाई पांच सितंबर से शुरू होने वाली हैं।

भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया

ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेतृत्व ने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन सुनवाइयों में जरूरी दस्तावेज़, नक्शे और वार्डों के प्रस्तावित पुनर्गठन पर अपनी खास आपत्तियों के साथ शामिल हों। परिसीमन पर हुई सर्वदलीय बैठक में, बागी गुट से विधानसभा में तृणमूल के उप-नेता संदीपन साहा ने पहले ही गुट की आपत्तियां जता दी हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपनी चुनाव समिति बना ली है और चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

भाजपा के खिलाफ लड़कर भाजपा को कैसे फायदा?

ऋतब्रत गुट भी यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसके पास भी एक ऐसा संगठनात्मक ढांचा है जो भाजपा और दूसरे तृणमूल, दोनों का मुकाबला करने में सक्षम है। ऋतब्रत बनर्जी खेमे के करीबी नेताओं का मानना ​​है कि निर्वाचन आयोग नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी के चुनाव चिह्न और उसके फंड पर नियंत्रण के विवाद पर फैसला कर सकता है। उनका कहना है कि इससे इस गुट की स्थिति मजबूत होगी और इसके उम्मीदवारों के लिए चुनावी मैदान में उतरना आसान हो जाएगा। इस तरह ऋतब्रत की अगुवाई वाला TMC गुट भले ही भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा लेकिन इसका फायदा भाजपा को ही पहुंचाएगा क्योंकि उसका मुख्य मकसद ममता बनर्जी के वोट बैंक में सेंधमारी करना और उसका बंटवारा करना होगा, ताकि इसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सके।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsBJP के खिलाफ लड़कर भी उसे ही पहुंचाएंगे लाभ, TMC के बागी गुट का नया खेला