डॉक्टर के बदन पर थोड़े कपड़े और आंखों से खून, लाल गद्दा; RG कर केस याद है?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में साल 2024 में रेप केस की जांच नए सिरे से शुरू हो चुकी है। तब एक ट्रेनी डॉक्टर की लाश बगैर कपड़ों के खून से सनी हुई पाई गई थी।

'धिक धिक धिक्कार है', 'We Want Justice', 'हमारे पास रेस्टरूम नहीं है', 'टॉयलेट में लॉक नहीं है' ये नारे अगस्त 2024 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों पर सुने जा रहा थे। सफेद कोट, हाथों में तख्तियां लिए युवाओं का गुस्सा देखकर कोई भी बड़ी घटना का अंदाजा लगा सकता था। जिन्हें पता था, वो दुख जता रहे थे। जो नहीं जानते कि ये नारे क्यों और किसके खिलाफ लग रहे हैं, उन्हें तुरंत ही पता लग गया होगा कि कांड आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से जुड़ा है। जहां एक 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का शव बगैर कपड़ों और गद्दे पर मिला है। आसपास ही अंडरगारमेंट्स से लेकर ब्लुटूथ ईयरफोन सब पड़े थे।
साल 2024 में महिला चिकित्सक के साथ कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। उस समय वह ट्रेनी डॉक्टर थी और इस मामले में अब तक एक पूर्व विधायक समेत कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ये वो भाषा थी, जिसे सभी ने सुना। पढ़ने में महज ऐसा अपराध लगा, जो भारत में आम है।


यह खबर केवल ऐप पर उपलब्ध है
पूरी खबर पढ़ने के लिए ऐप खोलें या अभी डाउनलोड करें
ऐप खोलें या डाउनलोड करें


