बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, नेपाल में बालेन शाह की कुर्सी को खतरा; टॉप-5 न्यूज
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बागी हो चुके विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने मुख्य विपक्षी दल के नेता के रूप में चुन लिया है। सत्ता गंवाने वाली ममता अब पार्टी को भी गंवाने की कगार पर पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद बयान जारी करते हुए टीएमसी विधायक ने कहा कि उनके साथ में 58 विधायकों का साथ है, जल्दी ही दो अन्य विधायक भी उनके साथ आ सकते हैं। दूसरी तरफ नेपाल में जेन-जी आंदोलन की दम पर सरकार में आए बालेन शाह के ऊपर अब खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
ममता बनर्जी और अभिषेक साइड में, ऋतब्रत ने मारी बाजी
पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सत्ता गंवाने वाली ममता अब पार्टी गंवाने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। पार्टी से बागी हो चुके विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने मुख्य विपक्षी दल के नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है। ऋतब्रत ने इसको लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायकों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। बाकी दो विधायक भी जल्द ही उनके साथ आ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
नेपाल में पीएम बालेन शाह की कुर्सी को खतरा
नेपाल के रैपर प्रधानमंत्री बालेन शाह, जिस जेन-जी आंदोलन के दम पर सत्ता में आए थे। अब वही उनके लिए खतरा बनते जा रहे हैं। पिछले महीनों में बालेन शाह सरकार के प्रदर्शन से नाखुश युवा अब उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। नेपाल में कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। युवा संगठनों ने सार्वजनिक रूप से बालेन शाह के इस्तीफे की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
थलापति विजय ने चुकाया राहुल गांधी का एहसान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। हाल ही में ऐतिहासिक जीत हासिल करके सत्ता में आई विजय की पार्टी ने एक मात्र राज्यसभा सीट कांग्रेस पार्टी को देने का फैसला किया है। एक महीने के अंदर टीवीके ने दूसरी बार कांग्रेस को लेकर अपना दरियादिल दिखाया है। इसके पहले कांग्रेस के केवल पांच विधायक होने के बाद भी विजय ने अपनी कैबिनेट में दो कांग्रेस विधायकों को शामिल किया था। पढ़ें पूरी खबर...
कर्नाटक में ‘किंगमेकर बने किंग’
कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ में 13 मंत्रियों की टीम ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ के साथ ही पिछले तीन साल से राज्य में चली आ रही मुख्यमंत्री की कुर्सी की खींचतान खत्म हो गई है। हालांकि, कांग्रेस की यह 2.0 वाली सरकार कैसे काम करती है, यह काफी हद तक सिद्धारमैयार और डीके शिवकुमार के समर्थकों के व्यवहार के आधार पर तय होगा। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान ने कुवैत पर किया हमला, एक भारतीय की मौत
पश्चिम एशिया में जारी संकट और भी ज्यादा तेज होता जा रहा है। ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। बुधवार को किए गए इस हमले के बाद कुवैत ने हवाई यातायात को बंद कर दिया है। इसके बाद ही एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया है। कुवैत सरकार ने ईरान के इस हमले की निंदा की है। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ें

