Highlights: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, पांच मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

Highlights:: शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री बन गए हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा पांच मंत्रियों ने शपथ ली है।

Highlights: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, पांच मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

West Bengal New CM Oath Live:

Ankit Ojha| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Highlights:: शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, निशीथ प्रमाणिक और क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव के वक्त ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि वह शपथ ग्रहण समारोह में फिर से बंगाल आएंगे। पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया और इस समारोह में शिरकत की। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पांव छुए और सिर झुकाया। इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए थे। इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शपथ ग्रहण का पंडाल खचाखच भरा हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। समारोह से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें…

West Bengal New CM Oath Live: निशीथ प्रमाणिक ने ली मंत्रिपद की शपथ

West Bengal New CM Oath Live: माथाभांगा सीट से विधायक निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंनेन राजनीति की शुरुआत टीएमसी से की थी और 2019 मेंबीजेपी में शामिल हुए थे। वह उत्तर बंगाल से आते हैं। वह केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह कूचबेहार से सांसद थे।

Share

West Bengal New CM Oath Live: क्षुदीराम टुड्डू बने मंत्री

West Bengal New CM Oath Live: क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बंगाल का आदिवासी चेहरा हैं। पेशे से शिक्षक हैं और सरकारी स्कूल में अध्यापन करते थे। वह रानीबांध से चुनकर आए हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: अशोक कीर्तिनिया ने मंत्री पद की शपथ ली है।

West Bengal New CM Oath Live: वह बनगांव उत्तर से विधायक हैं। वह मुतआ समुदाय के लिए ऐक्टिव रहते हैं। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सराहा जाता है। वह लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। इस बार भी बनगांव से उन्हें जीत हासिल हुई है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्रिपद की शपथ

West Bengal New CM Oath Live: अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वह बंगाल में मजबूत महिला चेहरा हैं। वह फैशन डिजाइनर से नेता बनी हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: दिलीप घोष बने मंत्री

West Bengal New CM Oath Live: दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है। जानकारों का कहना है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। वह खड़गपुर सदर से विधायक हैं

Share

West Bengal New CM Oath Live: कौन ले रहा मंत्री पद की शपथ

West Bengal New CM Oath Live: दिलीप घोष

अग्निमित्रा पॉल

अशोक कीर्तिनिया

निशीथ प्रमाणिक

Share

West Bengal New CM Oath Live: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

West Bengal New CM Oath Live: शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर उपस्थित हैं। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचीं ममता, आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा

West Bengal New CM Oath Live: शहर में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।

भाजपा ने राज्य के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिससे तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के लंबे शासन को अंत हो गया है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: मिथुन चक्रवर्ती के बगल बैठे पीएम मोदी

West Bengal New CM Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथुन चक्रवर्ती के बगल बैठे हैं। लोगों में काफी उत्साह है। लोग गमछा लहरा रहे हैं। अब शपथ ग्रहण शुरू होने जा रहा है। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ है। राज्यपाल आरएन रवि शुभेंदु अधिकारी को पद औरगोपनीयता की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के अलावा चार मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया

West Bengal New CM Oath Live: West Bengal New CM Oath Live: पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने सबसे पहले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की है। अब शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनके पैर छुए। वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी रहे हैं। पीएम मोदी काफी देर तक उनको गले लगाए रहे।

Share

West Bengal New CM Oath Live: मंच पर मौजूद हैं दिग्गज नेता

West Bengal New CM Oath Live: मंच पर पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद हैं। इसके अलावा मंच पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। मंच पर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री साथ में बैठे हैं। प्रधानमंत्री धीरे-धीरे मंच की ओर बढ़ रहे हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: समारोह स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

West Bengal New CM Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभेंदु अधिकारी के साथ खुली गाड़ी में परेड ग्राउंड पर पहुंच गए हैं। ग्राउंड में जन सैलाब उमड़ा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रथ से उतरकर मंच की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों तरफ समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम है। देशभर से बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री , केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों के कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले अधिकारी बोले, कुशासन का अंत

पश्चिम बंगाल के लिए एक ऐतिहासिक भोर; कुशासन का अंत और विकास एवं शांति के 'डबल-इंजन' युग की शुरुआत: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी

Share

West Bengal New CM Oath Live: क्या बोले दिलीप घोष, बन सकते हैं मंत्री

West Bengal New CM Oath Live: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली पार्टी की पहली सरकार जनता की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी। राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खड़गपुर सदर के विधायक घोष ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी भाग में राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। घोष ने कहा, ''हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब उसका परिणाम सामने आया है और सत्ता परिवर्तन हो चुका है। हमें जनता की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।' उन्होंने कहा कि नयी सरकार राज्य में ''तृणमूल कांग्रेस के कुशासन'' के खिलाफ पार्टी के संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देगी।

Share

West Bengal New CM Oath Live: बंगाल को मिल सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री

West Bengal New CM Oath Live: जानकारों का कहना है कि बंगाल को दो उपमुख्यमंत्री मिल सकते हैं। इसमें एक महिला भी हो सकती है। अग्निमित्रा पॉल का नाम इस लिस्ट में आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा शंकर घोष या फिर दिलीप घोष का नाम आगे बताया जा रहा है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि फाइनल फैसला क्या किया गया है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: शपथ ग्रहण के बाद तुरंत होगी सुरक्षा समीक्षा बैठक

West Bengal New CM Oath Live: ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बंगाल के आखिरी मुख्यमंत्री अजय मुखर्जी थे, जो 1970 में मुख्यमंत्री बने थे। संयोग से वह भी अविभाजित मेदिनीपुर क्षेत्र से ही थे, जिसे लंबे समय से बंगाल की राजनीति का प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड और शहर की प्रमुख सड़कों पर हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, सांस्कृतिक हस्तियों और सभी जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

समारोह के बाद अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक भी हो सकती है, जिसमें नयी सरकार अपनी शुरुआती प्रशासनिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तय कर सकती है और भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर सकती है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: बंगाल में नई सरकार के सामने क्या होंगी चुनौतियां

West Bengal New CM Oath Live: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में हिंसा हुई है। यहां तक कि शुभेंदु अधिकारी के पीए की ही हत्या कर दी गई। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा और कानून व्यवस्था होगी। बंगाल में आम तौर पर चुनाव के बाद हिंसा होती रही है। इस बार भी हिंसा की कई खबरें आई हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: कभी ममता बनर्जी के राजदार थे शुभेंदु अधिकारी

West Bengal New CM Oath Live: कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और ग्रामीण बंगाल में तृणमूल के विस्तार के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अधिकारी ने 2020 में मतभेदों के चलते भाजपा का दामन थाम लिया और जल्द ही राज्य में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बन गए।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद ही वह बंगाल की राजनीति के केंद्रीय नेता बन चुके थे। अब भाजपा की इस बड़ी जीत ने उन्हें राज्य की राजनीति को नया स्वरूप देने के प्रयासों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

पूर्व मेदिनीपुर जिले से आने वाले अधिकारी पिछले पांच दशकों में बंगाल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जो कोलकाता के पारंपरिक राजनीतिक केंद्र से नहीं, बल्कि राज्य के किसी जिले से उभरे हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: कभी वामपंथी दलों की शक्ति प्रदर्शन का केंद्र हुआ करता था ब्रिगेड परेड ग्राउंड

West Bengal New CM Oath Live: मंत्रियों की अंतिम सूची की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उत्तर बंगाल, जंगलमहल, मतुआ बहुल इलाकों और आदिवासी क्षेत्रों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है। भाजपा अपनी पहली बंगाल सरकार में क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के लिए यह शपथ ग्रहण समारोह केवल संवैधानिक औपचारिकता नहीं है। पार्टी इसे बंगाल में एक दशक लंबे राजनीतिक विस्तार की परिणति के रूप में पेश करना चाहती है। बंगाल लंबे समय तक भाजपा के लिए सबसे कठिन राजनीतिक क्षेत्रों में से एक माना जाता रहा था।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड का राजनीतिक महत्व बेहद खास है। यह मैदान कभी वाम दलों की शक्ति प्रदर्शन का गढ़ हुआ करता था और बाद में वामपंथ विरोधी तथा भाजपा विरोधी आंदोलनों का केंद्र भी बना। अब पहली बार यहां भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: बंगाल की राजनीति का नया अध्याय

West Bengal New CM Oath Live: बंपश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है। पार्टी ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर 15 वर्षों से शासन कर रही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया, जो सिमटकर केवल 80 सीटों पर रह गई। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अधिकारी के साथ कई नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भी बंगाल की पहली भाजपा मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

West Bengal New CM Oath Live: बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद शुभेंदु अधिकारी के पीए की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा देश हिल गया है। उनके निजी सचिव को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में गोली का निशाना बना गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें तीन गोलियां मारी गई थीं। अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ कार में जा रहे थे तभी कछ बाइकसवारों ने उनपर गोलियां चला दीं।

Share

West Bengal New CM Oath Live: कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

West Bengal New CM Oath Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अब वह शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता आएंगे। उनका दावा सच भी साबित हो गया। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। बीजेपी को बंगाल चुनाव में भारी बहुमत मिला है। 293 सीटों पर हुए मतदान के बाद बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Share

West Bengal New CM Oath Live: प्रधानमंत्री ने भी दी रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि

West Bengal New CM Oath Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार तथा ''भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज'' के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

टैगोर की जयंती 'पोचिशे बोइशाख' यानी बांग्ला महीने बोइशाख के 25वें दिन मनाई जाती है। इसे रवीन्द्र जयंती के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''आज पोचिशे बोइशाख के विशेष अवसर पर हम गुरुदेव टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।''

उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के लेखक, विचारक और कवि थे।प्रधानमंत्री ने कहा, ''उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने मानवता की गहरी भावनाओं एवं हमारी संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी।' मोदी ने कहा कि टैगोर ने नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक विश्वास से समाज को समृद्ध किया।

Share

West Bengal New CM Oath Live: शपथ लेने से पहले क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

West Bengal New CM Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर करा है. यह बहुत ही गर्व का क्षण है कि सिटी ऑफ जॉय में मैं पीएम मोदी का स्वागत कर रहा हूं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बन रहे हैं। आज से बंगाल में कुशासन समाप्त हो रहा है और डबल इंजन की सरकार का समय शुरू हो रहा है जो कि शांति और समृद्दि के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सोनार बांग्ला गा युद शुरू हो रहा है। प्राधानमंत्री जी का स्वागत है।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: भूपेंद्र पटेल और चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे

Suvendu Adhikari Oath Live: ब्रिगेड ग्राउंड में झालमुड़ी का काउंटर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि झालमुड़ी खूब खाई जा रही है। वहीं शुभेंदु अधिकारी भगवा ड्रेस में शपथ ग्रहण करने निकले हैं। वहीं चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, प्रचंड जनादेश

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाल में पहली बार बीजेपी का सियासी सूर्योदय हो रहा है। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में पहले बीजेपी के सीएम होंगे। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अग्निमित्रा पॉल या फिर शंकर घोष को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि 194 सीटों वाले राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बना दिए जाएं। बंगाल के जनादेश ने बीजेपी को बड़ा बल दिया है। हालांकि चुनौतियां कम नहीं हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: पीएम मोदी का स्वागत करने जा रहे शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंत के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रवींद्र नाथ टैगोर की पंक्तियां साझा खीं। जहां लोगों मेंडर ना हो, जहां लोग सिर उठाकर जी सकें। शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए घर से निकल गए हैं। वह पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे और फिर पीएम मोदी के साथ ही शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचेंगे।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: कौन-कौन ले सकता है मंत्रिपद की शपथ

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाल के मंत्रिमंडल में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल को भी शामिल किया जा सकता है। बंगाल में यह एक ऐतिहासिक जीत है। पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह धरती श्यामा प्रसाद मुखर्जी की है और यहां से ही जनसंघ को मजबूती मिली थी।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: स्मृति ईरानी, कोनार्ड संगमा, जगन्नाथ सरकार समेत कई दिग्गज पहुंचे

Suvendu Adhikari Oath Live: शपथ ग्रहण स्थल पर मेहमानों का पहुंचना जारी है। स्मृति ईरानी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा भी पहुंच चुके हैं। बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। बता दें कि अधिकारी पहली बार बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: लोगों से भरा हुआ मैदान, दिखाई दे रहा भगवा

Suvendu Adhikari Oath Live: ब्रिगेड ग्राउंड में चारों ओर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लोग भगवा झंडा लेकर शपथ ग्रहण में पहुंचे हैं। कोई शंखनाद कर रहा है तो कोई झंडा लहरा रहा है। कई लोग जयश्रीराम का नारा लगा रहे हैं। थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में पहुंच जाएंगे। इसके बाद 10 बजे समारोह शुरू हो जाएगा।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: भर गया पांडाल, समर्थकों का जरबदस्त जमावड़ा

Suvendu Adhikari Oath Live: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बनाया गया लंबा चौड़ा पांडाल पूरी तरह भर गया है। एक तरफ दुर्गा पूजा की झांकी सजाई गई है जहां महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना कर रहे हैं। दूसरी ओर पारंपरिक नृत्य चल रहा है। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोग बंगाली गीत गा रहे हैं और ‘जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।’

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: देखें, शुभेंदु के समर्थक मना रहे जश्न

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाल में कौन-कौन बन सकता है मंत्री

Suvendu Adhikari Oath Live:पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मोहर लगा दी है। कैबिनेट में सोशल समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बीजेपी के दिग्गज नेता दिलीप घष को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा नीशीथ प्रमाणिक, बैरकपुर के विधायक अर्जुन सिंह, मुर्शिदाबाद से दो बार के विधायक गौरी शंकर, श्रुति शेखर गोस्वामी, कौस्तव बागची, रूपा कांगुली, दीपक वर्मन, इंद्रनील खान और जोएल मुर्मू का नाम मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: बंगाली भोज की भी व्यवस्था

Suvendu Adhikari Oath Live: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है। जानकारी के मुताबिक समारोह के बाद भोज का भी इंतजाम किया गया है जिसमें बंगाली भोजन परोसा जाएगा। जानकारी के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा लोग इस शपथ ग्रहण के साक्षी बन सकते हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: इस्तीफा देने को तैयार ही नहीं थीं ममता बनर्जी

Suvendu Adhikari Oath Live: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी इस्तीफा देने को तैयार ही नहीं थीं। इसके बाद राज्यपाल ने विधनसभा ही भंग कर दी और नई सरकार की गठन का रास्ता साफ हो गया। इस चुनाव ने बीजेपी ने 294 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की है और वहीं टीएमसी 80 पर ही सिमट गई। ममता बनर्जी का कहना था कि करीब 100 सीटों पर बेईमानी की गई है और इसलिए उनकी पार्टी हार गई है। उनका कहना है कि एसआईआर में 31 लाख नाम काट दिए गए हैं और बीजेपी को टीएमसी से 32 लाख ही ज्यादा वोट मिले हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: पीएम मोदी पूरी करेंगे अपनी घोषणा

Suvendu Adhikari Oath Live: पीएम मोदी शनिवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुँचने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, उनके सुबह करीब 8:05 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से भारतीय वायु सेना के बी-777 विमान से कोलकाता के लिए रवाना होने की उम्मीद है। हाल ही में खत्म हुए चुनाव प्रचार के दौरान श्री मोदी ने एक जनसभा में कहा था कि वह चार मई के बाद बंगाल लौटकर नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनकी वह घोषणा शनिवार की इस यात्रा से पूरी हो जाएगी।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: ट्रैफिक को लेकर दिशानिर्देश

Suvendu Adhikari Oath Live: पुलिस ने घोषणा की है कि शनिवार को सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक माल ढोने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी , हालांकि ज़रूरी सामान और आपातकालीन आपूर्ति ले जाने वाले वाहनों को इन पाबंदियों से छूट दी गई है। इनमें एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले वाहन, सीएनजी और पेट्रोलियम टैंकर, तेल और लुब्रिकेंट, ऑक्सीजन सिलेंडर, सब्ज़ियाँ, दवाएँ, मछली, फल और दूध ले जाने वाले वाहन शामिल हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: ट्रैफिक को लेकर कई फैसले

Suvendu Adhikari Oath Live: नयी सरकार के गठन के लिए शनिवार को यहां के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले पूरे शहर में सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतज़ाम कर दिये गये हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (25 बैसाख) के मौके पर होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह, ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले मुख्यमंत्री के शपथ लेने का गवाह बनेगा। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को देखते हुए, कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर मध्य कोलकाता के कई हिस्सों में यातायात पर बड़े पैमाने पर पाबंदियों और पार्किंग के नियमों की घोषणा की।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: जुटेंगे 20 हजार समर्थक

Suvendu Adhikari Oath Live: भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर लामबंदी की योजना बनाई है, जिसमें 15,000 से 20,000 समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। पीएम मोदी हवाई अड्डे पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हो रहा है, जिसमें भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से 207 पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार वहां सरकार बनाने का जनादेश हासिल किया है। कर्नाटक के भाजपा नेता इस दौरे को न केवल एक औपचारिक स्वागत, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बढ़ती ताकत और नेतृत्व के प्रति जनता के भरोसे के प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं।

Share

Suvendu Adhikari Oath Live: धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर

Suvendu Adhikari Oath Live: पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हालिया चुनावी सफलता के बाद पार्टी की कर्नाटक इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार के बेंगलुरु दौरे को एक भव्य विजय उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की है।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए उनके नेतृत्व और 'चाणक्य' जैसी रणनीतियों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक बड़ा अवसर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के पास तैयारियों का जायजा लेने के बाद अशोक ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत मैसूरु की पारंपरिक पगड़ी और रेशमी शॉल के साथ किया जाएगा, जो राज्य के सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशHighlights: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, पांच मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण