गुंडा, जल्लाद, गंदा आदमी; अमित शाह को क्या क्या बोल गए TMC सांसद? लटकाने की दे दी धमकी
बंगाल में चुनाव के नतीजे आने से पहले सियासी माहौल बेहद गर्म हो गया है। भाजपा और टीएमसी एक-दूसरे पर एक के बाद एक कई आरोप लगा रही है। टीएमसी सांसद ने अमित शाह को बिल्ली, गुंडा और जल्लाद तक कह दिया है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने से पहले तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के बोल बिगड़ गए। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री पर बड़े आरोप लगाते हुए उन्हें उल्टा लटका देने की धमकी दी। इस दौरान शाह को चेतावनी देते हुए कल्याण बनर्जी ने उन्हें सबसे बड़ा गुंडा, जल्लाद और डर्टी इंसान भी कह दिया।
सोशल मीडिया पर कल्याण बनर्जी के इस भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। रिपब्लिक भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो 28 अप्रैल का है। वीडियो में टीएमसी सांसद पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते सुने जा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह बंगाल में टीएमसी के लोगों को धमका रहे हैं और उन्होंने बंगाल में 15 दिनों तक रुककर इसकी योजना भी बनाई। कल्याण बनर्जी ने कहा, “गृह मंत्री गुंडा हैं। वो एक जल्लाद हैं।”
आपको झुलाकर रख देंगे- कल्याण बनर्जी
उन्होंने कहा कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए पुलिस और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "ये सब अमित शाह ने किया है। वो एक गंदा आदमी है। पूरी तरह से गंदा आदमी।" TMC नेता ने आगे गृह मंत्री को खुली धमकी देते हुए कहा, “अमित शाह, आप यहां आइए। पुलिस ले कर हीरो बनते हैं अगर आप में हिम्मत है, तो बिना पुलिस के यहां आइए। कितने आदमी को आप झुलाएंगे देखते हैं। आपको झुलाकर रख देंगे। आइए। गुंडा, कायर।”
अमित शाह ने क्या कहा?
बता दें कि कल्याण बनर्जी अमित शाह के उन बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटका देने की धमकी दी थी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के पक्ष में चुनावी लहर का दावा करते हुए शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी घुसपैठियों और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा था, ''मैं चंदननगर में दीदी के गुंडों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे 29 अप्रैल को मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए बाहर न निकलें। चार मई के बाद भाजपा दोषियों को सजा देगी और उन्हें उल्टा लटका देगी।"
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ें

