ममता बनर्जी को कल्याण ने दी बड़ी राहत, POK में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे; टॉप-5 न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी की टूट के बीच बड़ी राहत मिली है। अभिषेक बनर्जी से नाराज चल रहे वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह ममता दी का साथ छोड़कर कही नहीं जाने वाले।

ममता बनर्जी को कल्याण ने दी बड़ी राहत, POK में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी की टूट के बीच बड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक से चलती नाराजगी के बीच साफ कर दिया है कि वह ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे। दूसरी तरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में लगातार प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में अभी तक 46 लोगों की मौत हो गई है। प्रदर्शनकारी लगातार पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें...

कल्याण बनर्जी बोले- ममता बनर्जी को छोड़कर नहीं जाऊंगा

तृणमूल कांग्रेस में टूट के बीच सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को राहत दी है। अभिषेक बनर्जी से नाराज चल रहे कल्याण ने साफ कर दिया है कि वह तृणमूल और ममता दी का साथ छोड़कर नहीं जाएंगे। बनर्जी ने कहा कि अभी फिलहाल ध्यान भाजपा से निपटने पर होना चाहिए। बता दें, कल्याण ने कुछ दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें घमंडी करार दिया था। इसके बाद अभिषेक ने तनाव कम करते हुए कहा था कि वह सीनियर हैं, कुछ भी कह सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय सेना के नए प्रमुख बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

भारतीय सेना के अगले प्रमुख का ऐलान हो गया है। वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला आर्मी चीफ घोषित किया गया है। वह 30 जून को रिटायर होने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल अगस्त 2028 तक रहेगा। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ देश के 31वें सेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

असम में वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान क्रैश हो गया है। इस घटना में 5 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक को-पायलट को बचा लिया गया है। वायुसेना ने इन जांबाज योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। इसके साथ ही वायुसेना ने इस घटना की जांच के लिए विशेष समिति के गठन का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

तृणमूल कांग्रेस के बागियों पर बाबरी बनवाने वाले हुमायूं कबीर भड़के

तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने टीएमसी के बागियों पर निशाना साधा है। बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर ने कहा कि जो भी लोग ममता बनर्जी का साथ छोड़कर अलग हो रहे हैं वह आम जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "टीएमसी के साथ चुनाव लड़ने वाले लोगों को भाजपा विरोधी जनता ने वोट दिया था। अब लोग भाजपा के खेमे में ही जा रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान डील को लेकर लगातार झूठ बोल रहे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर लगातार अलग-अलग संदेश देते नजर आ रहे हैं। ट्रंप अब तक 38 बार ऐसा अंतिम समझौता होने का दावा कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई डील नहीं हो पाई है। लगातार शांति का दावा कर रहे ट्रंप अभी तक ईरान के साथ डील नहीं कर पाए हैं। पढे़ं पूरी खबर…

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें