Hindi NewsIndia NewsWest Bengal government transferred 64 IAS officers 10 district magistrates ahead of SIR
बंगाल में SIR से पहले बड़ा फेरबदल, 64 आईएएस अफसरों और 10 जिलाधिकारियों के तबादले

बंगाल में SIR से पहले बड़ा फेरबदल, 64 आईएएस अफसरों और 10 जिलाधिकारियों के तबादले

संक्षेप:

मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने SIR को NCR का दूसरा रूप बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मतदाता सूची से वोटरों को हटाने का एक तंत्र है। टीएमसी ने इस मुद्दे के खिलाफ 2 नवंबर को विशाल रैली की योजना बनाई है।

Mon, 27 Oct 2025 02:44 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 नवंबर से शुरू होने वाली विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया से पहले 64 आईएएस अधिकारियों और 10 जिला मजिस्ट्रेटों के तबादले किए हैं। इनमें उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कूच बिहार, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, दार्जिलिंग, मालदा, बीरभूम, झारग्राम और पूर्व मिदनापुर जैसे जिले शामिल हैं। नबन्ना में राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय ने एसआईआर शुरू होने के बाद तबादलों पर रोक के कारण यह आदेश पहले ही जारी कर दिए, ताकि बाधाओं से बचा जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारत के इन राज्यों पर बांग्लादेश की नजर, यूनुस ने पाक को सौंपा विवादित नक्शा

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने SIR को NCR का दूसरा रूप बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मतदाता सूची से वोटरों को हटाने का एक तंत्र है। टीएमसी ने इस मुद्दे के खिलाफ कोलकाता में 2 नवंबर को विशाल रैली की योजना बनाई है, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रैली टीएमसी के हाल के महीनों में सबसे बड़े जन अभियानों में से एक होगी और इसे चुनावी कैंपेन का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा।

SIR कराने की तैयारी में चुनाव आयोग

चुनाव आयोग SIR लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि टीएमसी इसका हर स्तर पर विरोध करने को प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी ने एसआईआर का स्वागत किया है। बीजेपी का दावा है कि इस प्रक्रिया से एक करोड़ से अधिक अवैध वोटरों को हटाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को तत्काल तैयारी शुरू करने और अटके कामों को पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एसआईआर से संबंधित मामलों के लिए अपने कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए कहा गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।