बंगाल में TMC कंगाल, भाजपा पा रही बहुमत; मैट्रिज के Exit Poll में किसे कितनी सीटें

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब इन राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। बंगाल में एक बार फिर टीएमसी के जीत के आसार है

बंगाल में TMC कंगाल, भाजपा पा रही बहुमत; मैट्रिज के Exit Poll में किसे कितनी सीटें

पश्चिम बंगाल में इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल बीजेपी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। बुधवार को खत्म हुए विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बहुमत मिल सकती है। मैट्रिज एग्जिट पोल के आंकड़ों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस इस बार 294 में से 125 से 140 सीटों पर सिमट सकती है, वहीं भाजपा 146 से 161 सीटें जीत कर सत्ता छीन सकती है।

दूसरे एग्जिट पोल के नतीजों में भी टीएमसी का किला ढहता नजर आ रहा है। पी मार्क एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा को बंगाल में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाते दिखा रहे हैं। इसके मुताबिक भाजपा बंगाल में 150 से 175 सीटें जीत सकती है। वहीं टीएमसी के महज 118 से 138 सीटें जीतने का अनुमान है।

हालांकि पीपुल्स पल्स के आंकड़े थोड़े अलग हैं। इन आंकड़ों से टीएमसी को थोड़ी राहत मिल सकती है। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी 177 से 187 सीटें जीत एक बार फिर सरकार बना सकती है। वहीं बीजेपी को सिर्फ 95 से 110 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस 1 से 3 सीट अपने नाम कर सकती है। अन्य एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को शून्य सीटों का ही अनुमान लगाया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म हो गया है। दोनों चरणों में बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है, जिसकी बाद टीएमसी और भाजपा दोनों ही अपनी अपनी जीत के दावे कर रही थी। पहले चरण में 152 सीटों पर चुनाव हुए थे जिनमें 93 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला था। वहीं दूसरे चरण चरण में करीब 90 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 4 मई को होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें