West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग खत्म, 91 फीसदी से ज्यादा मतदान, CEC ने की तारीफ
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले फेज में 91.58 फीसदी ने अपने मत का प्रयोग किया है। रघुनाथगंज में सबसे ज्यादा 95 फीसदी मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान (PTI Photo/Swapan Mahapatra)
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक 91 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान रघुनाथगंज विधानसभा सीट पर हुआ है। यहां करीब 95 फीसदी मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा।
भाजपा vs TMC का कड़ा मुकाबला
राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार का दारोमदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कंधों पर है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने धुआंधार प्रचार किया है। कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव सभाओं को संबोधित किया।
ट्रिब्यूनल से मंजूर मतदाताओं की सूची जारी
बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिन्हें जांच के बाद ट्रिब्यूनल ने मतदान की मंजूरी दे दी है। 139 लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जो गुरुवार को वोट डाल सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रिब्यूनल ने राज्य में मतदाता सूचियों के गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर विवादों से संबंधित 657 मामलों का निपटारा किया है।
मतदान से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ
Bengal Election LIVE: भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग के लिए चुनाव आयोग और सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की है।
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोगी की तारीफ की है। भवानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु अधिकारी ने कहा, "चुनाव आयोग और अर्धसैनिक बल पूरी तरह से सक्रिय थे, जनता बड़ी संख्या में बाहर आई और पूरे जोश के साथ मतदान किया।"
Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड तोड़ मतदान देखने को मिला है। पहले चरण में करीब 91.58 फीसदी मतदान हुआ है।
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में करीब 91.58 फीसदी लोगों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। मुख्य चुनाव आयु्क्त ने ज्ञानेश कुमार ने इसे अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत बताया है। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद से लेकर अब तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग इन मतदाताओं को सलाम करता है।”
Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, पहले फेज में 91 फीसदी से ज्यादा लोगों ने किया लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले फेज के मतदान में करीब 91 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं।
Bengal Election LIVE: मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरजीत सिंह और उनकी पत्नी ने डाला वोट
#WATCH | West Bengal Assembly Polls: Singer Arijit Singh & his wife Koel Roy leave after casting their votes at Jiyaganj Pritam Singh Primary School polling station in Murshidabad pic.twitter.com/z2ipBerVtk
West Bengal Election LIVE: बॉलीवुड सिंगर अरजीत सिंह और उनकी पत्नी कोएल राय ने भी मतदान किया। दोनों पति-पत्नी मुर्शिदाबाद विधानसभा की जियागंज के पोलिंग बूथ पर नजर आए।
Bengal Election LIVE: पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 89 फीसदी से ज्यादा मतदान
West Bengal Election LIVE: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 89 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।
Bengal Election LIVE: कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प
बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। बंगाल में भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही कतार में देखी गई है।
West Bengal Election LIVE: भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रहमत नगर के पास क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव किया गया जिससे उसकी पिछली खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अग्निमित्रा ने पत्रकारों से कहा, "जब मैं मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकल रही थी, तब मेरी चलती कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे पीछे की खिड़की का शीशा टूट गया। यह साफ है कि इसके पीछे कौन है। यह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है।"
West Bengal Election LIVE: दोपहर तीन बजे तक 78% से ज्यादा वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले फेज का मतदान जारी है। इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। दोपहर तीन बजे तक के आए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 78.77% वोटिंग हुई है।
West Bengal Election LIVE: टीएमसी पार्षद और भाजपा उम्मीदवार भिड़े
West Bengal Election LIVE: सरब सिउरी से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटर्जी ने मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका सिउरी के वार्ड नंबर 8 की पार्षद शिप्रा मजूमदार और उनके पति से विवाद हुआ। जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि सिउरी चंद्रगति स्कूल में मतदान केंद्र है, लेकिन पार्षद और उनके लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूल के ठीक बगल में बैठकर मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, तृणमूल पार्षद ने इन आरोपों का खंडन किया है।
West Bengal Election LIVE: बंगाल में काफी हद तक शांतिपूर्ण मतदान: सुकांत मजूमदार
West Bengal Election LIVE: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को मतदान के शुरुआती घंटों के दौरान 'काफी हद तक शांतिपूर्ण' मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की सराहना की। साथ ही शेष दिन के लिए भी हिंसा-मुक्त माहौल सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मजूमदार ने अपने परिवार के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले में बूथ संख्या 48 पर मतदान किया और मतदाताओं से "पहले मतदान, फिर जलपान" के मंत्र का पालन करने की अपील की।
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 62 फीसदी वोटिंग
West Bengal Election: निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी मतदान हो चुका है। इस दौरान मुर्शीदाबाद में हिंसा और कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की खबरें सामने आईं हैं। इधर, चुनाव आयोग ने नवादा में हुई पत्थरबाजी को लेकर स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
West Bengal Election LIVE: हुमायूं कबीर ने TMC पर लगाए हमले के आरोप
West Bengal Election LIVE: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, 'TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी... मैं रास्ते पर खड़ा था, तभी उन्होंने अचानक हमला किया... पुलिस बल ने मेरे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया। अतिरिक्त SP माजिद खान को निलंबित करना चाहिए, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।'
West Bengal Election LIVE: सुरक्षा की नई गारंटी शुरू होने वाली है- पीएम मोदी
West Bengal Election LIVE: पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी का मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास' और 'निर्मम सरकार कहती है- 'घुसपैठियों का साथ, घुसपैठियों का विकास। TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं, घुसपैठ कराते हैं और यहां उनको झुग्गियों में बसाते हैं। TMC के हर दुकान को बंद करना जरूरी है...4 मई के बाद बंगाल में भी सुरक्षा की नई गांरटी शुरू होने वाली है।'
West Bengal Election LIVE: PM मोदी ने टीएमसी पर कसा तंज
West Bengal Election LIVE: PM मोदी ने कोलकाता में कहा, 'भाजपा-NDA की विजय का परचम आपको पूरी शक्ति से लहराना है। 4 मई को बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न भी होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी। झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुरी मैंने खाई... लेकिन झाल TMC को लगी है।'
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी
West Bengal Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...पिछले 50 वर्षों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है जिसमें हिंसा बिल्कुल बेहद कम है। पहले, यह आम बात थी कि हर हफ्ते किसी को फांसी पर लटका दिया जाता था और बस यह दावा कर दिया जाता था कि उसने आत्महत्या की है। कई मायनों में, यहां अधर्म और गुंडागर्दी का शासन कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं; उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है... मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं... मुझे अब तक जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर मतदान का प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।"
West Bengal Election: राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को घेरा
West Bengal Election: राहुल गांधी कहते हैं, 'पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं। वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं। आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।' एक मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी करीब एक मिनट 15 सेकेंड के बाद बोलते हैं, 'अगर ममता जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती, अगर उन्होंने बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं किया होता तो भाजपा के लिए रास्ता नहीं खुलता। कांग्रेस भाजपा से लड़ती है। भाजपा भी यह जानती है कि सिर्फ कांग्रेस ही उसे रोक सकती है।'
West Bengal Election: टीएमसी ने दी हुमायूं कबीर को चेतावनी
West Bengal Election: TMC नवादा ब्लॉक अध्यक्ष सोफ़िउज़्ज़मान शेख हबीब ने कहा, 'हुमायूं कबीर की सोच अराजक है। उनका इरादा अफरा तफरी मचाना है; चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों के काफिले के साथ आया था, जिसमें असामाजिक तत्व और ऐसे अपराधी भी शामिल थे जिनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज हैं...हुमायूं कबीर यहां गुंडागर्दी कर रहा है; हमने इसका विरोध किया और शिकायतें भी दर्ज कराईं, फिर भी न तो ECI और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई संतोषजनक कार्रवाई की है। किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है... हम हुमायूं कबीर को नवादा में आजादी से घूमने की इजाजत नहीं दे सकते; यह उसके लिए एक खुली चेतावनी है कि वह इस इलाके में न घूमे... वह गुंडागर्दी करता है... हम तो बस लोकतंत्र चाहते हैं... हम चाहते हैं कि शांतिपूर्वक मतदान हो, हम नहीं चाहते कि हुमायूं कबीर यहां आए।'
हुमायूं कबीर की पार्टी और टीएमसी समर्थकों में हिंसक झड़प
VIDEO | West Bengal election: JUP and TMC workers engage in a stone pelting fight in Murshidabad as central forces try to control the situation, and open lathi charge. #AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
West Bengal Election: मुर्शीदाबाद में भयंकर बवाल, हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के नवादा में भयंकर बवाल हो गया है। खबर है कि TMC समर्थकों ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला कर दिया है। मीडिया में आ रही तस्वीरों से पता चल रहा है कि इस दौरान कबीर के काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियों और पत्थरों से हमले किए गए। साथ ही वाहनों को खासा नुकसान पहुंचाया गया है।
West Bengal Election: कितनी वोटिंग, कितनी शिकायतें
West Bengal Election: चुनाव आयोग ने सूचित किया है कि सुबह 11 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में 260 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त, ऐप के माध्यम से 375 अन्य शिकायतें प्राप्त हुई हैं। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
West Bengal Election: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
West Bengal Election: पुलिस नोटिफिकेशन के अनुसार, राजभवन और बीबादी बाग के पास की कई सड़कें गुरुवार शाम 4 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। खास तौर पर, गवर्नमेंट प्लेस ईस्ट और एस्प्लेनेड रो ईस्ट के जंक्शन से लेकर ओल्ड कोर्ट हाउस स्ट्रीट तक आम यातायात पर रोक लगा दी गई है।
West Bengal Election: पीएम मोदी का हाई वोल्टेज दौरा आज
West Bengal Election: भारतीय जनता पार्टी पहले चरण के मतदान के बीच ही दूसरे चरण की तैयारी तेज कर रही है। इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी कोलकाता में आगामी कार्यक्रमों से मिल रहे हैं। खबर है कि पीएम के इस हाई वोल्टेज दौरे के बीच पुलिस मुस्तैद है। वहीं, गुरुवार दोपहर से शुक्रवार दोपहर तक शहर के कई अहम स्थानों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। लालबाजार यानी पुलिस मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में सूचना भी जारी की जा चुकी है।
West Bengal Election: टीएमसी से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी के करीबी क्या बोले
West Bengal Election: नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने कहा, 'शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है... हम 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे... उन्होंने (शुभेंदु अधिकारी) यहां नंदीग्राम में कोई काम नहीं किया... पिछले 4 दिनों से सेंट्रल फोर्स के साथ भाजपा कैडर ने जो अभियान चलाया है, उन्होंने वोटरों को आहत किया है, उनके घरों तोड़फोड़ की है।'
West Bengal Election: बिजली जाए तो अधिकारी को बताएं- अलर्ट मोड में बीजेपी
West Bengal Election: एगरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिब्येंदु अधिकारी ने कहा, 'यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद हिंसा होती है। मैं एक मतदाता के रूप में उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल हो... बाकी राज्यों में चुनाव हुए, कहीं से कोई शिकायत नहीं आई लेकिन यहां हिंसा होती है... अपराधी यहां घूमते हैं... मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अगर 5-10 मिनट के लिए भी बिजली कटती है तो तुरंत पीठासीन अधिकारी को शिकायत करें, ECI हेल्पलाइन से संपर्क करें... मुझे आशंका है कि वे (TMC) पावर सप्लाई काट सकते हैं... मौजूदा मुख्यमंत्री ने 2021 में यह बहुत किया था... मैं केंद्रीय बल की तैनाती से 200% खुश हूं...।
West Bengal Election: बूथ पर पहुंच गया हाथी
West Bengal Election: मतदान प्रक्रिया के दौरान झाड़ग्राम जिले में एक मतदान केंद्र के पास एक हाथी के घूमने के कारण मतदाताओं में दहशत फैल गई। यह हाथी जीतुशोल विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर देखा गया था। वहीं, केंद्र पर एक गधा भी पहुंच गया था। खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, बूथ या मशीनें सुरक्षित हैं और मतदान जारी है।
West Bengal Election: जो शांति तोड़ेगा, उसे हम तोड़ेंगे- शुभेंदु अधिकारी बोले
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां(इस बूथ पर) 2021 में मुझे घुसने नहीं दिया गया था। वे सारे गुंडे बंद हैं, इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। आम आदमी, हिंदू, मुसलमान सभी शांति चाहते हैं और गुंडे यहां गुंडागर्दी करते हैं... जो शांति तोड़ेगा, उसे तोड़ने का काम हम करेंगे...।'
West Bengal Election: चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
West Bengal Election:निर्वाचन आयोग ने नवादा में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे और झड़प को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (DM) सह जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
West Bengal Election: हुमायूं कबीर ने लगाए टीएमसी पर उम्मीदवारों को रिश्वत देने के आरोप
West Bengal Election: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने TMC पर रिश्वत बांटने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से बाहर रखने के लिए उन्हें रिश्वत दी है। इसके अलावा मुर्शीदाबाद के शिबनगर गांव स्थित बूथ में टीएमसी समर्थकों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उनपर बीजेपी का एजेंट होने के भी आरोप लगाए हैं।
West Bengal Election: यहां हुई EVM खराब
West Bengal Election: अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा विधानसभा क्षेत्र के पारसालिका मदनमोहन प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 156 पर EVM में खराबी आने के बाद मतदान रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 212 पर भी इसी तरह की समस्याओं के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। कांडी के बूथ नंबर 130 पर भी मतदान में देरी हुई। कूच बिहार में टाउन हाई स्कूल के बूथ नंबर 229 पर मतदान लगभग एक घंटे तक स्थगित रहा, जिसके बाद इसे फिर शुरू किया गया। मालदा जिले के हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 231 पर भी मतदान में देरी हुई। दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में मार्गरेट स्कूल स्थित बूथ संख्या 26/31 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका।
West Bengal Election: नारेबाजी से भड़के हुमायूं कबीर, घेरा तोड़ लड़ने पहुंचे
#WATCH | West Bengal Assembly Elections 2026 | An argument broke out between supporters of TMC and BJP candidate from Siliguri assembly constituency, Sankar Ghosh, at Jagadish Chandra Vidyapith, Booth Number-26/237, in Siliguri. pic.twitter.com/Wmre38QORw
West Bengal Election: विधानसभा के अंतर्गत बूथ संख्या 173 और 174 पर 'आम जनता विकास पार्टी' के उम्मीदवार हुमायूं कबीर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस बूथ से उनके एजेंट को बाहर निकाल दिया गया था और उन्होंने अंदर आकर एजेंट को फिर से बैठाया। तभी तृणमूल की उम्मीदवार साहिना मुमताज खान और ब्लॉक अध्यक्ष हबीब मास्टर वहां पहुंच गए। तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष हबीब मास्टर और हुमायूँ कबीर के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
West Bengal Election: बिजली काटी, अलार्म बजाए; TMC उम्मीदवार के नए आरोप
West Bengal Election: दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उदयन गुहा ने पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर बिजली के झटके दिए गए हैं और झूठे अलार्म बजाए गए हैं। तृणमूल उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि लोग डरे हुए हैं।
West Bengal Election: TMC उम्मीदवार ने लगाए सीआरपीएफ पर वोट डालने के आरोप
West Bengal Election: दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार उदयन गुहा ने केंद्रीय बलों पर खुद वोट डालने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि नयरहाट ग्राम पंचायत के अबूतारा इलाके के बूथ संख्या 160 पर केंद्रीय बलों ने मतदान किया। उनके अनुसार, एक नेत्रहीन व्यक्ति अपने पोते के साथ वोट डालने गया था, लेकिन केंद्रीय बल के जवान ने उस पोते को हटा दिया और खुद जाकर वोट डाल दिया।
West Bengal Election: मुर्शीदाबाद में हुमायूं कबीर को घेरा
West Bengal Election: वोटिंग के दौरान मुर्शीदाबाद में तनाव बढ़ गया है। खबर है कि क्षेत्र में पहुंचे हुमायूं कबीर को मौजूद लोगों ने घेर लिया था। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई थी। इसके बात कबीर मौके पर पहुंचे और लोगों के सामने खड़े हो गए। बवाल बढ़ता देख CRPF उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लाई। कबीर नवादा से उम्मीदवार हैं।
West Bengal Election: कथित तौर पर कांग्रेस एजेंट को बूथ से बाहर फेंका
West Bengal Election: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रानीनगर (मुर्शिदाबाद) के बूथ संख्या 54 पर तनाव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को जबरन बूथ से बाहर निकाल दिया।
West Bengal Election: मुर्शीदाबाद में ईवीएम खराब, बूथ के बाहर लोगों की भीड़
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में मतदान जारी है। इसी बीच खबर है कि मुर्शीदाबाद क्षेत्र के रघुनाथगंज गर्ल्स स्कूल बूथ पर EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब हो गई है। जिसके चलते केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ जुट गई है। लोग वोटिंग में देरी होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल, इसे लेकर चुनाव आयोग की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं कई बूथों पर बिजली गुल होने की भी खबरें सामने आईं थीं
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में अब तक कितना मतदान हुआ
West Bengal Election: बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 फीसदी मतदान हो चुका है। खबर है कि मतदान के मामले में पश्चिमी मेदिनीपुर सबसे आगे चल रहा है।
West Bengal Election: खड़गपुर से टीएमसी उम्मीदवार क्या बोले
West Bengal Election: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा, "दिलीप घोष ने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया और कल भी चुनाव प्रचार खत्म हो गया था, लेकिन तब भी उन्होंने प्रचार किया...आपको आज चुनाव में पता चल जाएगा...।'
West Bengal Election: शुभेंदु अधिकारी- बोले परिवर्तन होगा
West Bengal Election: भबानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'परिवर्तन होगा। अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो बंगाल में सनातन समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे मौजूद हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए...।'