बंगाल चुनाव में उपयोग हुईं 4000 EVM जलकर खाक, ईरान की एलन मस्क को धमकी; टॉप-5 न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उपयोग होने वाली 4000 ईवीएम जलकर खाक हो गई हैं। शुभेंदु सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग आग लगने की वजह से यह नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

बंगाल चुनाव में उपयोग हुईं 4000 EVM जलकर खाक,  ईरान की एलन मस्क को धमकी; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रयोग की गईं 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) आग में जलकर खाक हो गई हैं। शुभेंदु सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके की सरकारी बिल्डिंग में आग लगी थी। दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका का युद्ध अब एलन मस्क के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। ईरान ने मस्क की कंपनियों की बिल्डिंग्स को निशाना बनाने की धमकी दी है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

कोलकाता में 4000 से ज्यादा ईवीएम खाक, विधानसभा चुनाव में हुईं थीं प्रयोग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 4 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीन जलकर खाक हो गई हैं। शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्री कौशिक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पहली दृष्टि में यह किसी साजिश का असर समझ आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान की एलन मस्क को धमकी, कहा कि मस्क की कंपनियों को बनाएंगे निशाना

पश्चिम एशिया की जंग अब एलन मस्क के लिए खतरा बनती जा रही है। ईरान ने शुक्रवार को स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क को धमकी दी कि अब वह पश्चिम एशिया में मौजूद मस्क की कंपनियों को निशाना बनाएगा। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट सिस्टम उसके दुश्मनों की मदद करने के लिए प्रयुक्त किया जा रहा है। इसलिए अब वह मस्क की कंपनी को भी निशाना बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

कानून-व्यवस्था तोड़ने वालों पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले-मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून व्यवस्था तोड़ता है या तोड़ने की कोशिश करता है तो वह बेहद कठोर करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता है, तो उनसे बुरा मुख्यमंत्री कोई नहीं होगा।” बता दें, राज्य में सरकार आने के बाद से शुभेंदु अधिकारी कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते दिख रहे हैं। टीएमसी समर्थित गुंड़ों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पढे़ं पूरी खबर…

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, थाने में एफआईआर हुई दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर विधायक ममता से दूरी बना चुके हैं, वहीं सांसद भी एक-एककरके पार्टी छोड़ते नजर आ रहे हैं। पार्टी में टूट से परेशान ममता पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर में ममता बनर्जी के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचार के दौरान भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता संजय राउत का मजाक उड़ाया

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार के बीच में विलय की वकालत कर रहे संजय राउत का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत जिन दो पार्टियों को विलय करने की सलाह दे रहे हैं उनसे, उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार देते हुए कहा कि यह नेता (ममता बनर्जी और शरद पवार) समझदार हैं। वह डूबते हुए जहाज की सवारी नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें