संदेशखाली में शुभेंदु अधिकारी की पुलिस का ऐक्शन, पूर्व TMC नेता से जुड़े हथियार बरामद; गोला-बारूद भी मिले

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल STF ने संदेशखाली में पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता से जुड़े हथियारों के जखीरे को बरामद किया है। पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां के ऊपर ED के अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है। इसी अपराध के आरोप में वह जेल में है।

संदेशखाली में शुभेंदु अधिकारी की पुलिस का ऐक्शन, पूर्व TMC नेता से जुड़े हथियार बरामद; गोला-बारूद भी मिले

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जड़े बाहुबली नेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना के संदेशखाली इलाके में छापामारी कर रही बंगाल एसटीएफ को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए यह हथियार पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां से संबंधित बताए जा रहे हैं, जिसने जनवरी 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के पर हमला किया था।

छापामारी कर रही पुलिस की टीम ने बताया कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है। आगे और भी ठिकाने हैं जिनके बारे में सूचना मिली है। लगातार कार्रवाई जारी है। बता दें, यह पूरा मामला तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शेख शाहजहां से जुड़ा हुआ है। जनवरी 2024 में उसके ठिकानों पर छापामारी करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला किया गया था। इसमें कई अधिकारी घायल हो गए थे। इसके बाद शेख शाहजहां फरार हो गया था। हालांकि, यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर उस वक्त उठा, जब स्थानीय महिलाओं ने शेख शाहजहां के ऊपर जमीन हड़पने, धमकाने, हत्या और यौन शोषण के आरोप लगाए। इसके बाद यह पूरा मामला राष्ट्रीय स्तर पर बहस का मुद्दा बन गया। बाद में तृणमूल कांग्रेस ने भी शाहजहां को पार्टी से बाहर निकाल दिया।

लगभग दो महीने फरार रहने के बाद आखिरकार शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से लेकर अब तक वह जेल में है। बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार आने बाद पुलिस ने शाहजहां के करीबियों पर ऐक्शन लेना शुरु किया। इसी क्रम में पुलिस को हथियारों और गोला-बारूद के बारे में पता चला। शाहजहां के करीबियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मणिपुर में भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापामारा। यहां पर एक मछली फार्म के नीचे 13 हथियार, जिनमें आठ बड़ी बंदूकें और पांच छोटी बंदूकें शामिल हैं। इसके अलावा कई दर्जन जिंदा कारतूस और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस पूरे गिरोह को टीएमसी नेता शेख शाहजहां चलाता था। इन्हीं के जरिए वह पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर रखता था। महिलाओं का आरोप था कि शेख शाहजहां को ममता बनर्जी सरकार का संरक्षण प्राप्त था। इसलिए बंगाल पुलिस भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें