बंगाल के फाल्टा में फिर से होगी वोटिंग, धांधली की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल विधानसभा की फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई धांधली को देखते हुए इस क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। आयोग के मुताबिक वोटिंग 21 मई को होगी, जबकि मतगणना 24 मई को होगी।

बंगाल के फाल्टा में फिर से होगी वोटिंग, धांधली की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला

West bengal News pdateपश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से बड़ा फैसला सामने आया है। वोटिंग में हुई धांधली के बाद आयोग की तरफ से फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बंगाल की बाकी विधानसभा सीटों पर तय समय के मुताबिक 4 मई को ही मतगणना होगा, जबकि फाल्टा विधानसभा का फैसला 24 मई को होगा। गौरतलब है कि इस विधानसभा सीट पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच में जबरदस्त हिंसा हुई थी। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर वोटों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस से जहांगीर खान और भारतीय जनता पार्टी के देबांग्शु पांडा उम्मीदवार हैं।

इससे पहले डायमंड हार्बर और मगरहाट वेस्ट विधानसभा के 15 मतदान केंद्रों पर धांधली के आरोप सामने आए थे। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 15 बूथों के चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद 2 मई को इन पर फिर से वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान आज दिन में शांतिपूर्ण वोटिंग हुई। कुछ-कुछ जगहों पर थोड़े तनाव के बाद मतदान जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि मगराहाट पश्चिम में 86.11 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में 87.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔

सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!
अभी डाउनलोड करें 📲

इससे पहले फाल्टा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। यहां पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। एएनआई से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर वह लोग जीत गए तो लोगों के घरों को जला देंगे। फाल्टा से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि प्रदर्शनकारी “भाजपा द्वारा भेजे गए” लोग हैं, जिनका उद्देश्य मतगणना से पहले टीएमसी समर्थकों का मनोबल गिराना और पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करवाना है।

आपको बता दें, निर्वाचन आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में कई जगहों पर हिंसा और धांधली की खबरें सामने आई थीं। आयोग के मुताबिक ईवीएम के साथ छेड़-छाड़ की कुल 77 शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराए गए, जबकि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र पर दोबारा मतदान का ऐलान किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें