Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ

Bengal Chunav Result 2026 live: ECI द्वारा जारी 292 सीटों के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ रही है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 83 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां जानें ताजा अपडेट।

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ

बंगाल में बीजेपी की जीत

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से 15501 मतों के अंतर से हार गई हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,801 वोट प्राप्त हुए। साल 2021 में नंदीग्राम में 1,500 वोटों से हारने के बाद यह लगातार दूसरा मौका है जब ममता बनर्जी को अपने पूर्व सहयोगी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।

यह चुनावी नतीजा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उस प्रचंड लहर का हिस्सा है जिसने पूरे राज्य में तृणमूल के कम से कम 17 मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को हरा दिया है। पराजित होने वाले प्रमुख चेहरों में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य दमदम उत्तर से 16,000 वोटों से, रासबिहारी से देबाशीष कुमार 21,000 वोटों से और शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु दमदम से 25,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गए हैं। राशन घोटाले में आरोपी ज्योतिप्रिय मल्लिक को हाबड़ा में 31,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर से और ममता बनर्जी के करीबी अरूप बिस्वास टॉलीगंज से अपनी सीट गंवा चुके हैं।

तृणमूल को अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है। सिंगूर से कृषि मंत्री बेचराम मन्ना 21,000 से अधिक वोटों से, सूचना एवं संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन चंदननगर से और वरिष्ठ नेता मानस भुइयां सबांग से चुनाव हार गए हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे परेश चंद्र अधिकारी को लगभग 30,000 मतों से हार मिली है। शहरी और उत्तरी गढ़ों में भी सूपड़ा साफ हो गया, जहां अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु बिधाननगर से 37,000 वोटों से और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब को भाजपा के शंकर घोष ने 73,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया है।

ममता बनर्जी के 'दाहिने हाथ' कहे जाने वाले शौकत मोल्ला को आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी ने 32,000 से अधिक वोटों से मात दी। दिनहाटा से उदयन गुहा, बारासात से सब्यसाची दत्ता और आसनसोल उत्तर से कानून मंत्री मलय घटक की हार ने राज्य में मतदाता रुझान के व्यापक और निर्णायक बदलाव पर मुहर लगा दी है।

2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जिस तरह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बचाई थी, क्या इस बार भी वैसा ही करिश्मा दोहराया जाएगा? सत्ता के इस महासंग्राम में आज का दिन बंगाल की नई राजनीतिक दिशा तय करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए चुनावी माहौल को विस्तार से समझते हैं।

क्यों खास है 2026 बंगाल चुनाव

यह चुनाव अब सिर्फ इस बात का फैसला नहीं है कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और नबान्न कौन पहुंचेगा, बल्कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक भविष्य का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट बन गया है। 15 साल के लंबे शासन के बाद यह मुकाबला एक जनमत संग्रह जैसा है, जो तय करेगा कि क्या ममता बनर्जी आज भी बंगाल की निर्विवाद नेता हैं। अगर वह चौथी बार जीत हासिल करती हैं, तो 2029 के आम चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ विपक्ष का सबसे ताकतवर चेहरा बन जाएंगी। हालांकि, इस बार उनकी राह में भ्रष्टाचार के आरोप, भर्ती घोटाले और जनता की नाराजगी जैसी बड़ी बाधाएं हैं, जो भाजपा के लिए सत्ता का रास्ता खोल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election Result) में इन सीटों पर रहेगी नजर

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि, सोमवार को इस दौरान नजरें खासतौर से भबानीपुर, नंदीग्राम, टॉलीगंज, दिनहाटा, सिंगूर, भांगड़, खड़गपुर सदर, सिलीगुड़ी, बैरकपुर, और रासबिहारी पर होंगी। इन सीटों पर मुकाबला हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भबानीपुर से मैदान हैं, जहां उनका मुकाबला 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले शुभेंदु अधिकारी से है।

क्या रिकॉर्ड मतदान नतीजों पर डालेगा असर?

दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया, जब बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं और 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था।

पश्चिम बंगाल चुनाव के रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का एकमात्र प्रत्याशी आगे

Bengal Chunav Result 2026 live: लंबे समय के बाद पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के लिए भी राहत की खबर आई है। रानीनगर से पार्टी के उम्मीदवार जुल्फिकार अली आगे हो गए हैं। वहीं, इस सीट पर दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस के अब्दुल शौमिक हुसैन हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी से 4 हजार 180 वोट पीछे चल रहे हैं। यहां अब तक 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और 9 राउंड बाकी हैं। तीसरे स्थान पर लेफ्ट नेता जमाल हुसैन हैं।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: कांग्रेस का भी खाता खुला, TMC बहुत पिछड़ी

Bengal Chunav Result 2026 live: ECI की तरफ से जारी 292 सीटों के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ रही है। भाजपा 194 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस चुनाव में छोटे दलों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसमें एजेयूपी 2, एआईएसएफ 2 और वाम मोर्चा 1 सीट पर आगे है। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस का भी 1 सीट पर खाता खुल गया है। राज्य की लगभग सभी सीटों की तस्वीर साफ होने के बाद अब राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: जहां हुए पैदा मुखर्जी वह बंगाल हमारा है- भाजपा

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा, 'सालों से भाजपा का कार्यकर्ता नारा देता रहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, आज वही कार्यकर्ता नारा दे रहा है- जहां हुए पैदा मुखर्जी वह बंगाल हमारा है। यहां विकास की राजनीति चलेगी, यहां तुष्टीकरण की राजनीति, दादागिरी, दीदीगिरी नहीं चलेगी। बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए अहम थी।'

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में सत्ता-विरोधी लहर- तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

Bengal Chunav Result 2026 live: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने सोमवार को कहा कि असम में सत्ता समर्थक माहौल बना हुआ है, जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सत्ता विरोधी लहर भाजपा के पक्ष में है। भाजपा नेता ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'एक (असम) राज्य सत्ता समर्थक रुझान दिखाता है, जबकि दूसरा (पश्चिम बंगाल) राज्य सत्ता विरोधी रुझान दिखाता है। इसलिए जहां भी भाजपा सत्ता में है, सत्ता समर्थक रुझान जारी रहता है, चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर हो या राज्य स्तर पर।'

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: हुमायूं कबीर का तगड़ा प्रदर्शन जारी, दोनों सीटों पर भारी मार्जिन से आगे

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले हुमायूं कबीर का दमदार प्रदर्शन जारी है। वह रेजीनगर और नौदा सीट से मैदान में थे। एक ओर जहां वह भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बापन घोष के खिलाफ रेजीनगर में 25 हजार 702 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, नौदा में ही भाजपा के राणा मंडल के सामने करीब 12 हजार के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा उम्मीदवारों को सरकार बनाने का भरोसा

Bengal Chunav Result 2026 live: रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दास गुप्ता ने कहा, 'अभी तक स्पष्ट संकेत दिख रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में हम दक्षिण कलकत्ता में पहली बार जीतेंगे। हम इतिहास रचेंगे। हम यह जीत उन सभी को समर्पित करते हैं जिन्होंने इतने सालों तक बंगाल में भाजपा के लिए संघर्ष किया...।'

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा के बढ़ते ग्राफ पर लेफ्ट ने जताई चिंता

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर CPI महासचिव डी राजा ने कहा, 'पहली बार, भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह न केवल एक चेतावनी है, बल्कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संगठनों के लिए एक वास्तविक सबक है। वामपंथ का प्रदर्शन चिंताजनक है। जब तक हम बंगाल में वामपंथ को पुनर्जीवित नहीं करते, यह पूरे देश में वामपंथ के लिए एक चुनौती होगी। अगर हम केरल हार जाते हैं, तो वामपंथ का भविष्य क्या है?'

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में जलवा बरकरार, भवानीपुर में क्या हैं हाल

Bengal Chunav Result 2026 live: भाजपा के शुभेंदु अधिकारी दो सीटों पर कड़े मुकाबले में उलझे हैं। अपने गृह क्षेत्र नंदीग्राम में शुभेंदु का जलवा बरकरार है, जहां वे 43,734 वोट लेकर अपने पूर्व सहयोगी पवित्रा कर से 7,379 मतों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, कोलकाता की भवानीपुर सीट पर समीकरण बिल्कुल उलट हैं। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15,494 वोटों की भारी बढ़त बना ली है और शुभेंदु 20,028 मतों के साथ दूसरे स्थान पर पिछड़ रहे हैं। नंदीग्राम में जीत की ओर बढ़ते शुभेंदु को भवानीपुर में ममता बनर्जी से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिससे बंगाल का सियासी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: 100 केंद्रों पर मतगणना रुकी, ममता बनर्जी का दावा

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि राज्य के 100 केंद्रों पर मतगणना रुक गई है। हालांकि, इसे लेकर अब तक निर्वाचन आयोग की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से केंद्रों पर डटे रहने की अपील की थी। आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में 180 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। जबकि, टीएसमी 100 तक भी नहीं पहुंची है।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: कांग्रेस से आगे निकली हुमायूं कबीर की पार्टी

Bengal Chunav Result 2026 live: ECI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी (AJUP) ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अपनी धमक दर्ज कराई है। एजेयूपी वर्तमान में 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। हुमायूं कबीर ने खुद अपनी सीट पर बड़ी बढ़त बना ली है। जबकि, कांग्रेस दिग्गज अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से पीछे चल रहे हैं।

Share

Bengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी को सूर्यास्त के बाद जीत का भरोसा

Bengal Chunav Result 2026 live: मतगणना के बीच ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'उम्मीद मत हारिए, हम सूर्यास्त के बाद जीतेंगे।' खास बात है कि अब भी कई सीटों पर 10 से ज्यादा राउंड की काउंटिंग बाकी है। साथ ही बनर्जी ने आरोप लगाए हैं कि मतगणना केंद्र में उनके एजेंट्स को जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर भी कई आरोप लगाए।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: क्या बोले हुमायूं कबीर

ECI Bengal Chunav Result live: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और नोवादा से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा, 'मैं क्या कह सकता हूं? जो हुआ है वह अच्छा है। यह तो होना ही था। ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने अपने भतीजे को असीमित अधिकार दे दिए। उन लोगों ने जनता को धोखा दिया और उनके पैसे लूटे। 15 सालों में उन्होंने लूट के उस रिकॉर्ड को भी पार कर दिया जो अंग्रेजों ने 100-200 सालों में की थी। मैं बंगाल की जनता को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने टीएमसी को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसने राज्य को लूटा था...।'

Share

ECI Bengal Chunav Result live: ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे

ECI Bengal Chunav Result live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बार भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के जुटने की खबरें हैं। मीडिया में आ रही तस्वीरों में नजर आ रहा है कि इस दौरान सीएम बनर्जी के आवास के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। इधर, टीएमसी सुप्रीम ने कार्यकर्ताओं को सेंटर्स पर डटे रहने का संदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी 293 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। भाजपा 191 सीटों पर आगे है। जबकि, टीएमसी को 98 सीटों पर बढ़त मिली है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर

ECI Bengal Chunav Result live: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर रुझान आने के बाद सियासी गलियारों में सियासी बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। भाजपा 191 सीटों पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है, जिसने ममता बनर्जी के अजय माने जाने वाले किले को भेद दिया है। टीएमसी 99 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि लेफ्ट मात्र 2 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ी खबर कांग्रेस को लेकर है, जिसका खाता तक नहीं खुल सका है। ये आंकड़े राज्य में 15 साल पुराने शासन के अंत और एक नए राजनैतिक युग के उदय की ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: पीएम मोदी 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे

ECI Bengal Chunav Result live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 बजे भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी का असम और पश्चिम बंगाल में दमदार प्रदर्शन जारी है। बंगाल में भाजपा 170 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, असम में भी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रही है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: आसनसोल में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ECI Bengal Chunav Result live: आसनसोल और बांकुरा में बवाल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया है। एक ओर जहां आसनसोल दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अग्निमत्र पॉल करीब 20 हजार मतों से आगे चल रहीं हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर टीएमसी दिग्गज तापस बनर्जी हैं। आसनसोल उत्तर से भी भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी 3 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। यहां भी दूसरे स्थान पर टीएमसी है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: नंदीग्राम में फिर शुभेंदु अधिकारी! टीएमसी नेता से 3 हजार वोट आगे

ECI Bengal Chunav Result live: नंदीग्राम सीट पर एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी 15,257 वोट लेकर 3,135 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। रोचक बात यह है कि शुभेंदु के सामने टीएमसी के पवित्र कर चुनावी मैदान में पिछड़ रहे हैं, जो कभी शुभेंदु के सबसे करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार माने जाते थे। अब तक पवित्र कर को 12,122 वोट मिले हैं। नंदीग्राम में अपने पूर्व सहयोगी को पछाड़ते हुए शुभेंदु ने एक बार फिर इस रणक्षेत्र पर अपनी पकड़ साबित कर दी है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी पिछड़े

ECI Bengal Chunav Result live: बहरामपुर विधानसभा सीट से चौंकाने वाली खबर है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी 3,176 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के सुब्रत मैत्रा 14,045 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अधीर रंजन चौधरी को अब तक 10,869 वोट मिले हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नारू गोपाल मुखर्जी 5,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा और टीएमसी में बढ़त का अंतर गहरा हुआ

ECI Bengal Chunav Result live: ECI के 264 सीटों के ताजा रुझान बंगाल में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज कर रहे हैं। भाजपा 169 सीटों पर बढ़त के साथ निर्णायक बढ़त बना चुकी है, जबकि टीएमसी 91 पर टिक कर अपनी साख बचाने की जद्दोजहद में है। इस चुनावी संग्राम में कांग्रेस का शून्य पर बने रहना सबसे बड़ी राजनीतिक त्रासदी साबित हो रहा है। एआईएसएफ, लेफ्ट और अन्य महज 1-1 सीट पर रुके हुए हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: आरजी कर पीड़िता की मां ने टीएमसी को पछाड़ा

ECI Bengal Chunav Result live: आरजी कर कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पनीहाटी सीट से मैदान में हैं। वह तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार तीर्थंकर घोष से 2 हजार 763 मतों से आगे चल रही हैं। सीट पर लेफ्ट तीसरे और कांग्रेस अब तक महज 76 मतों के साथ चौथे स्थान पर है। सीट पर कुल 13 राउंड की काउंटिंग होना है। अब तक एक ही राउंड की मतगणना हुई है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: बेलेघाटा में तृणमूल के कुणाल घोष आगे

ECI Bengal Chunav Result live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार उत्तरी कोलकाता की बेलेघाटा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पार्थ चौधरी से आगे हैं। आयोग के अनुसार, चौथे दौर की मतगणना के बाद घोष 14,527 मतों से आगे हैं। इस सीट पर कुल 23 दौर की मतगणना होगी।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा 200 सीटों के करीब

ECI Bengal Chunav Result live: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 293 में से 289 के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा अब तक 189 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस 97 सीटों पर आग है। लेफ्ट को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। खास बात है कि अब तक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। अगर यही आंकड़े बरकरार रहे तो भाजपा राज्य में बहुमत के साथ जीत दर्ज कर लेगी।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भवानीपुर से ममता बनर्जी आगें हुईं

ECI Bengal Chunav Result live: टीएमसी का गढ़ माने जाने वाली भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8 हजार से ज्यादा मतों से आगे हो गईं हैं। चार दौर की मतगणना के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को अब तक 8 हजार 762 वोट मिले हैं। अभी सीट पर 16 राउंड की काउंटिंग बाकी है। खास बात है कि शुरुआती राउंड में सीएम बनर्जी लंबे अंतर से पिछड़ गईं थीं। वहीं, राज्य में टीएमसी कमजोर स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 164 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा को 160 से ज्यादा सीटों पर बढ़त

ECI Bengal Chunav Result live: ECI की तरफ से जारी 249 सीटों के डेटा ने बंगाल की सत्ता का रुख स्पष्ट कर दिया है। भाजपा 164 सीटों के साथ प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है, जिसने टीएमसी के दुर्ग को ढहा दिया है। टीएमसी 81 सीटों पर आगे है। सबसे गंभीर स्थिति कांग्रेस की है, जो इस विशाल बढ़त के बीच भी शून्य पर अटकी है। एजेयूपी, बीजीएमपी और लेफ्ट के खाते में केवल 1-1 सीट है। यह आंकड़ा राज्य में एक नए राजनीतिक युग के उदय और पुरानी ताकतों के पतन की गंभीर कहानी कह रहा है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: 233 सीटों पर रुझान सामने आए, पर कांग्रेस अभी भी शून्य पर

ECI Bengal Chunav Result live: Election Commission of India ने अब तक 233 सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 147 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 82 सीटों पर बढ़त मिली है। खास बात है कि टीएमसी से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर की एजेयूपी भी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, लेफ्ट, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट को 1-1 सीट पर बढ़त मिली हुई है। अब तक कांग्रेस रुझानों में शून्य पर बनी हुई है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: चुनाव आयोग ने जारी किए 206 सीटों के रुझान, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

ECI Bengal Chunav Result live: ECI यानी निर्वाचन आयोग द्वारा 206 सीटों के रुझान जारी करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। भाजपा 132 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि टीएमसी 71 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। सबसे चौंकाने वाली बात कांग्रेस की स्थिति है, जो इतनी सीटों के बावजूद अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही है। अन्य दल महज एक-एक सीट पर टिके हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: 117 पर भाजपा आगे, 70 पर टीएमसी ने बनाई बढ़त

ECI Bengal Chunav Result live: ECI की तरफ से अब तक जारी 190 सीटों के आंकड़ों ने सत्ता के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भाजपा 117 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है, जो एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। दूसरी ओर, टीएमसी 70 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जिससे सत्ता बचाने की जंग बेहद गंभीर हो गई है। एजेयूपी, बीजीएमपी और लेफ्ट महज 1-1 सीट पर संघर्ष कर रहे हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: मुर्शीदाबाद में भाजपा 8 हजार वोटों से आगे

ECI Bengal Chunav Result live: मुर्शीदाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गौरी शंकर घोष 8 हजार 345 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि, टीएमसी की शाओनी सिंह रॉय दूसरे स्थान पर हैं। सीट पर अब तक महज 388 वोट हासिल करने वाले अली सिद्दीकी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। खास बात है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में ही बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बेलडांगा में मस्जिद का निर्माण हो रहा है। यह निर्माण एजेयूपी नेता हुमायूं कबीर की अगुवाई में हो रहा है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा मारती दिख रही बाजी, अब तक 104 सीटों पर आगे

ECI Bengal Chunav Result live: 167 सीटों के रुझानों के साथ चुनावी दंगल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा 104 सीटों पर बढ़त बनाकर स्पष्ट रूप से ड्राइविंग सीट पर है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। खबरें हैं कि दिल्ली मुख्यालय पर जश्न शुरू भी हो गया है। वहीं, टीएमसी 60 सीटों के साथ कड़ा मुकाबला कर रही है। एजेयूपी, बीजीएमपी और लेफ्ट के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है। आंकड़ों का यह खेल बता रहा है कि भगवा लहर तेज है, लेकिन बंगाल की राजनीति में आखिरी वक्त तक सस्पेंस बना हुआ है।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भाजपा मुख्यालय में जश्न

ECI Bengal Chunav Result live: पश्चिम बंगाल में बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। ताजा तस्वीरों में नजर आ रहा है कि ढोल बजना जारी हैं। बंगाल के अलावा भाजपा असम में भी मजबूत बढ़त हासिल कर चुकी है। बंगाल में बहुमत के लिए पार्टी को 148 सीटों की जरूरत है। राज्य में 294 सीटें हैं और सोमवार को 293 पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भवानीपुर सीट पर फिर आगे शुभेंदु अधिकारी

ECI Bengal Chunav Result live: भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के हेवीवेट शुभेंदु अधिकारी में रोमांचक मुकाबला जारी है। दूसरे दौर की मतगणना के आंकड़े बता रहे हैं कि अधिकारी भवानीपुर सीट पर 1558 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, पहले दौर में बढ़त हासिल करने वालीं ममता बनर्जी अब पिछड़ गईं हैं। चौथे स्थान पर मौजूद कांग्रेस उम्मीदवार को अब तक महज 82 वोट ही मिल सके हैं। तीसरे स्थान पर लेफ्ट नेता श्रीजीब बिस्वास हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: ECI के आंकड़ों में भाजपा 52 सीटों पर आगे

ECI Bengal Chunav Result live: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। अब तक 82 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें भाजपा 52 सीटों पर मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। टीएमसी 28 सीटों पर आगे रहकर चुनौती दे रही है, जबकि एजेयूपी और बीजीएमपी को 1-1 सीट पर बढ़त हासिल है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, लेकिन टीएमसी की नजरें अभी भी बड़े उलटफेर पर टिकी हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं

ECI Bengal Chunav Result live: पश्चिम बंगाल की नौदा सीट से हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं। उन्होंने नौदा सीट से दावेदारी पेश की थी। खास बात है कि टीएमसी के बड़े नेताओं में शुमार कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने के ऐलान के बाद चर्चा में आ गए थे। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी बनाने का ऐलान किया था। फिलहाल, वह नौदा सीट से आगे चल रहे हैं।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: भवानीपुर सीट पर क्या है अपडेट

ECI Bengal Chunav Result live: भवानीपुर सीट पर 1 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है। Election Commission के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ममता बनर्जी 1996 मतों से आगे चल रहीं हैं। सीट पर दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के हेवीवेट शुभेंदु अधिकारी बने हुए हैं। सीट पर लेफ्ट तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर है। खास बात है कि नंदीग्राम में 2021 में अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था।

Share

ECI Bengal Chunav Result live: बंगाल में भाजपा की आंधी

ECI Bengal Chunav Result live: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने 150 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को 2 सीटों पर बढ़त हासिल है। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि देर शाम तक चुनाव आयोग अंतिम नतीजों का ऐलान कर सकता है।

Share

ECI West Bengal Election Result live: भाजपा को मजबूत बढ़त

ECI Bengal Chunav Result live: ECI (Election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9:50 बजे तक 24 सीटों के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें भाजपा 18 सीटों पर बढ़त बनाकर फ्रंटफुट पर खेल रही है। वहीं, टीएमसी 4 सीटों पर संघर्ष करती दिख रही है, जबकि बीजीपीएम ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई है। शुरुआती रुझानों में भगवा लहर का दबदबा साफ़ दिख रहा है, लेकिन क्या टीएमसी वापसी करेगी? नतीजों की अंतिम तस्वीर अभी बाकी है। चुनाव का रोमांच चरम पर है!

Share

West Bengal Election Result 2026 Live: अंतर कवर कर रही है टीएमसी

टीएमसी+ : 113

भाजपा : 128

कांग्रेस : 3

अन्य : 4

Share

West Bengal Election Result 2026 Live: भाजपा ने बनाई लंबी बढ़त

West Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम में आज रुझानों ने हलचल मचा दी है। 239 सीटों के आंकड़ों ने सत्ता के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा 123 सीटों के साथ बहुमत की ओर कदम बढ़ाती दिख रही है, वहीं सत्ताधारी TMC 108 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 और अन्य 3 पर आगे हैं। क्या बंगाल में परिवर्तन की लहर चलेगी या ममता बनर्जी की वापसी होगी? परिणाम का इंतजार पूरे देश को है।

Share

West Bengal Election Result 2026 Live: ECI का नया डेटा

West Bengal Election Result 2026 Live: कलिमपोंग में चुनावी रोमांच चरम पर है। ECI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, BGPM के रुदेन सदा लेप्चा अपनी सीट पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के भरत कुमार छेत्री उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर हैं। उधर देगंगा में टीएमसी के अनिसुर रहमान अपनी जीत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं, राज्य में रोमांचक टक्कर भाजपा और टीएमसी के बीच देखने को मिल रही है।

Share

West Bengal Election Result 2026 Live: भाजपा 119 सीटों पर आगे

टीएमसी+ : 109

भाजपा : 119

लेफ्ट : 0

कांग्रेस : 5

अन्य : 0

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशBengal Chunav Result 2026 live: ममता बनर्जी सहित 17 दिग्गज हारे, पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर से TMC का सूपड़ा साफ