West Bengal Bypoll Live: अशांति फैला रहा है विपक्ष, नंदीग्राम-रेजीनगर में वोटिंग के बीच बोली बीजेपी
West Bengal Bypoll Live: नंदीग्राम में बीजेपी और कांग्रेस समेत कई उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि रेजीनगर में भी बहुकोणीय मुकाबला है। दोनों सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।

West Bengal Bypoll Live: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच एजेयूपी चीफ हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी के बाद रेजीनगर सीट पर तनाव का माहौल न गया। बंगाल की इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी और असम की नागावं में लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस तरह आज कुल 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
नंदीग्राम और रेजीनगर में कड़ी सुरक्षा
मंगलवार को होने वाले मतदान में कुल 2,66,419 मतदाता 323 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 79 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव आयोग ने मतदान में किसी भी तरह की बाधा रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नंदीग्राम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 37 कंपनियां तैनात की जा रही हैं, जिनमें करीब 3,700 जवान शामिल हैं। इनके अलावा लगभग 700 राज्य पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये हैं।
सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए प्रतिष्ठा की सीट
शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्होंने भवानीपुर सीट चुनी। इसी वजह से नंदीग्राम सीट उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ी है। बीजेपी ने इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हासी रानी रथ को उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से मिलन प्रधान चुनावी मैदान में है। ममता बनर्जी ने भी मिलन प्रधान का समर्थन करने का ऐलान किया है। रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद और बीजेपी से शंकराव मैदन में हैं। ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उतारा है। वहीं कांग्रेस से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ रहे हैं। हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
3: 00 PM- विपक्ष पर बीजेपी ने लगाया अशांति फैलाने का आरोप
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर भड़काऊ बयानों और अशांति पैदा करने की कोशिशों के जरिए उपचुनाव के दौरान माहौल खराब करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता तनाव पैदा करने के लिए झूठे, भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दे रहे हैं तथा हार की आशंका को देखते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती देने की जमीन तैयार कर रहे हैं।
2: 00 PM- 85 फीसदी मतदान होगा- शुभेंदु अधिकारी
मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''नंदीग्राम में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। अब तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। हम जानते हैं कि उपचुनावों में आमतौर पर औसत मतदान होता है... मेरा मानना है कि यहां करीब 85 प्रतिशत मतदान होगा।''मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण वह चुनाव के नतीजे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
01: 20 PM- शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ी जीत का दावा
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम में 2016 का भी रिकॉर्ड टूटने वाला है और बीजेपी प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी। शुभेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद ही यह सीट खाली हुई है।
12: 50 PM - नंदीग्राम और रेजीनगर में कितना मतदान
श्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 41.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 43.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर इसी अवधि में 38.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
12: 00 PM- असम की नगांव सीट पर 37 फीसदी मतदान
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव चल रहा है। यहां दोपहर 11 बजे तक 37.82 फीदसी मतदान हुआ है। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया। बोरदोलोई ने लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
11: 40 AM- रेजीनगर में कुल 2,57,657 मतदाता
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रेजीनगर में कुल 2,57,657 मतदाता हैं। इनमें 1,35,014 पुरुष, 1,22,638 महिलाएं और पांच उभयलिंगी मतदाता हैं। रेजीनगर में 18-19 वर्ष की आयु के 2,445 मतदाता, दिव्यांग मतदाता 3,231, 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,697 मतदाता, 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 36 मतदाता और 1,111 सेवा मतदाता हैं।
11: 20 AM- नंदीग्राम में मिलन प्रधान ने डाला वोट
नंदीग्राम सीट पर वोटिंग जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी मिल प्रधान ने भी अपना वोट डाला है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब तक किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है।
11: 20 AM-असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 19.05 लाख मतदाताओं में से 17 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
11: 00 AM- तमिलनाडु की अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है और सुबह नौ बजे तक मदुरांतकम में 15.99 प्रतिशत तथा धारापुरम में 17.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
इन उपचुनावों का राजनीतिक महत्व काफी अधिक है। इन्हें तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
10: 35 AM- कबीर सुबह से ही अपने आवास और मतदान केंद्रों के पास सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर पुलिस पर निशाना साध रहे थे। परिवार के साथ मतदान करने के कुछ ही देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस बल के खिलाफ कबीर की लगातार टिप्पणियों के बाद पुलिस रेजीनगर में एजेयूपी कार्यालय पहुंची।
10: 20 AM-रिपोर्ट के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही निर्वाचन आयोग ने थाने के प्रभारी कोबदल दिया। यहां अजय कुमार मिश्रा नियुक्त थे जिन्हें हटाकर देबाशीष सरकार को नियुक्त किया गया। विपक्षी पार्टियों ने उनको लेकर शिकायत की थी।
10: 00 AM- 6 सीटों पर उपचुनाव के बीच आज विपक्ष चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर भ्रांतियां और फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं।
9: 45 AM- रे्जीनगर सीट पर प्रत्याशी के पिता और एजेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर की पुलिस के साथ तीखी बहस हुई थी। हुंमायूं ने पुलिस से पूछा कि वह उन्हें क्यों हिरासत में लेना चाहती है। इसके बाद पुलिस और उनके बीच धक्कामुक्की भी हुई। अब AJUP के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
9: 15 AM-मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।
9: 00 AM- हुमायूं कबीर ने पहले भी आशंका जताई थी कि चुनाव के दौरान उनपर पुलिसिया कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। वहीं हुमायूं कबीर केवल सोशल मीडिया के जरिए ही प्रचार कर रहे थे। वह प्रचार करने जमीन पर भी नहीं उतरे थे।
8: 50 AM- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने के लिए 31 मतदान केन्द्रों पर अनुमानित 26,921 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार-तरफ़ा मुकाबले में मुख्य उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ रहे सत्ताधारी एआईएनआरसी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक अशोक आनंद, टीवीके के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के ई. विनयगम, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के के. सेतु उर्फ सेतुसेल्वम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा ) के ए. मोहम्मद सलीम शामिल हैं।
8:26 AM- आम जनता उन्नयन पार्टी नेता हुमायूं कबीर को पुलिस उनके दफ्तर से लेकर चली गई है। इस दौरान कबीर और पुलिस के बीच जमकर खींचतान भी हुई है। रेजीनगर सीट से उनका बेटा मैदान में है। यह सीट हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।
8: 20 AM- प्रचार अभियान के दौरान हिंसा और बम से जुड़ी घटनाओं के आरोपों के बाद यह असाधारण सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाकों में मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान बाधित करने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
8: 15 AM- शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
8: 00 AM- पुडुचेरी की थट्टांचावड़ी सीट पर ऑळ इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक और सीएम एन रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। वह मंगलम सीट पर भी जीते थे। इस सीट पर रंगासामी 1991 से सजी रहे हैं। इल बार उन्होंने यहां से पूर्व विधायक अशोक आनंद को उतारा है।
7: 50 AM- तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीएम विजय के लिए लिटमस टेस्ट जैसा है। इन दोनों सीटों पर एआईएडीएमके की जीत हुई थी। हालांकि मरगधम कुमारवेल और पी सत्यभामा ने इस्तीफा दे दिया और टीवीके में शामिल हो गईं। टीवीके ने इन दोनों को ही इन सीटों से उतारा है। वहीं सीपीआई और सीपीएम भी मुकाबले में हैं।
7: 35 AM- असम की नगांव लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव करवाया जा रहा है। बीजेपी ने यहां से पूर्व आईएएस देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनाव लड़ रही हैं। AIUDF ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

