ममता बनर्जी का कितने सांसद छोड़ सकते हैं साथ, आज बड़ी बगावत के आसार

TMC MP: 4 मई को घोषित हुए नतीजों के अनुसार, 294 में से ममता बनर्जी की पार्टी महज 80 सीटें ही जीत सकी थी। जबकि, भाजपा के खाते में 207 सीटें आईं थीं। कांग्रेस को 2, लेफ्ट और AISF को 1 और हुमायूं कबीर की AJUP को भी 2 सीटें मिली थीं।

ममता बनर्जी का कितने सांसद छोड़ सकते हैं साथ, आज बड़ी बगावत के आसार

Kolkata, May 05 (ANI): West Bengal Chief Minister and TMC Supremo Mamata Banerjee speaks to media after counting incidents of arson and vandalism at offices of the TMC were reported across the state, in Kolkata on Tuesday. TMC MP Abhishek Banerjee also present. (ANI Photo)

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

TMC MP: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC यानी तृणमूल कांग्रेस धीरे-धीरे टूटती नजर आ रही है। पार्षद स्तर से शुरू हुई यह टूट पहले पार्टी के विधायकों और अब सांसदों तक पहुंच गई हैं। अटकलें हैं कि मंगलवार को बागी सांसदों का एक बड़ा समूह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंप सकता है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि गुट में कुल सांसदों की संख्या कितनी है।

अभिषेक बनर्जी निशाने पर

खास बात है कि इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी निशाने पर रहे हैं। विधायकों से लेकर सांसद तक 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उनके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। पहले बागी विधायकों ने कहा कि वह नए गुट में अभिषेक की भूमिका को स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, अब बगावत करने वाले सांसद भी वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्दीतार को अपना नेता बना सकते हैं।

चुनाव में करारी हार

करीब डेढ़ दशक तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज रही तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सत्ता में आई थी। 294 में से ममता बनर्जी की पार्टी महज 80 सीटें ही जीत सकी थी। जबकि, भाजपा के खाते में 207 सीटें आईं थीं। कांग्रेस को 2, लेफ्ट और AISF को 1 और हुमायूं कबीर की AJUP को भी 2 सीटें मिली थीं।

'किसी को बेईमानी और धोखेबाज़ी की बीमारी लग जाए...'

20 TMC सांसदों केलोकसभा स्पीकर को पत्र पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "अगर किसी को बेईमानी और धोखेबाज़ी की बीमारी लग जाए, तो वे कुछ भी कर सकते हैं। हमने महाराष्ट्र में ऐसा देखा है। अगर इन लोगों ने ममता बनर्जी को धोखा देने का मन बना लिया है तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। उन्हें चुनौती देनी चाहिए। जो रहना चाहते हैं, रहें; जो जाना चाहते हैं, चले जाएं। हमने भी ऐसा ही किया था।"

Share

TMC LIVE: मेरे पास मां, माटी, मानुष... TMC सांसद कल्याण बनर्जी का BJP पर हमला

TMC LIVE: तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी बगावत की खबरों के बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पार्टी के बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास भले ही सत्ता और केंद्रीय एजेंसियां हों, लेकिन TMC के पास "मां, माटी, मानुष" और पश्चिम बंगाल की जनता का समर्थन है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कल्याण बनर्जी और TMC सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर हमला बोला। कल्याण बनर्जी ने कहा, "आपके पास मुख्यमंत्री, ED, CBI और दूसरी तमाम ताकतें हैं, लेकिन मेरे पास 'मां, माटी, मानुष', मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है।"

वहीं कीर्ति आजाद ने पार्टी के बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि TMC के 29 सांसद "मां, माटी और मानुष" के नाम पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन गद्दारों से पूछना चाहता हूं कि अगर उन्हें कोई परेशानी थी तो चुनाव के बाद क्यों बोले? चुनाव से पहले क्यों नहीं बोले? सुखेंदु शेखर रॉय ने कम से कम राजनीतिक नैतिकता दिखाते हुए इस्तीफा दिया। अगर आपमें भी नैतिकता है तो पहले इस्तीफा दीजिए और फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़िए।" कीर्ति आजाद ने कहा कि जिन लोगों को ममता बनर्जी से दिक्कत है, वे पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें पहले जनता के दिए जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बागी नेताओं की संख्या सार्वजनिक नहीं हुई है और विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Share

TMC LIVE: अमित शाह का फोन आते ही खत्म हो जाती है नैतिकता, सागरिका घोष ने बागी TMC नेताओं पर साधा निशाना

TMC LIVE: तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद पार्टी बदलने की राजनीति पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सागरिका घोष ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए लिखा, "मैं ममता बनर्जी के असाधारण नेतृत्व पर विश्वास करती थी, करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। वह सभी महिलाओं और नागरिकों के लिए साहस और मूल्यों की राजनीति की प्रेरणा हैं।"

सागरिका घोष ने आगे बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर आपकी विचारधारा चुनाव परिणामों के साथ बदल जाती है, तो क्या वह वास्तव में विचारधारा थी? आप एक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ते हैं, उसी पार्टी के एजेंडे और नेता के भरोसे जनता से वोट मांगते हैं और जीतते हैं। फिर जैसे ही पार्टी हारती है, आप तुरंत पाला बदल लेते हैं।" आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए सागरिका घोष ने लिखा, "क्या आपका जनादेश सिर्फ जीत तक ही सीमित था? या फिर अमित शाह और उनके सहयोगियों का एक फोन आते ही आप लाइन में लग जाते हैं और सारी नैतिकता खत्म हो जाती है? शर्म की बात है।"

Share

TMC LIVE: TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप

TMC LIVE: TMC नेता सब्यसाची दत्ता को मंगलवार तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, दत्ता को उनके रायगाछी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व बिधाननगर मेयर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

Share

TMC LIVE: ममता के हाथों से फिसल रही पार्टी, शहजाद पूनावाला का दावा

TMC LIVE: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को दावा किया कि टीएमसी के भीतर बड़ा असंतोष है और बड़ी संख्या में विधायक पार्टी नेतृत्व से दूरी बना रहे हैं। एएनआई से बातचीत में पूनावाला ने आरोप लगाया कि करीब 60 टीएमसी विधायक खुद को असली TMC बता रहे हैं। उन्होंने कहा, "60 टीएमसी विधायक खुद को असली टीएमसी बता रहे हैं और ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से दूरी बना रहे हैं। अब सांसदों ने भी तय कर लिया है कि वे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के साथ आगे नहीं चल सकते।" बीजेपी प्रवक्ता ने ममता बनर्जी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर है, जिसकी वजह से पार्टी उनके हाथों से निकलती जा रही है।

Share

TMC LIVE: TMC में बगावत पर भाजपा ने कसा तंज

TMC LIVE: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और टीएमसी में जारी उथल पुथल को लेकर निशाना साधा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पशु संसाधन विकास मंत्री दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन को मृत बता दिया। घोष ने यहां दावा किया कि चुंबन में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन की बैठकों में शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "यह गठबंधन अस्तित्व में ही नहीं है। बनर्जी पहले कभी इसकी किसी बैठक में शामिल नहीं होती थीं, लेकिन अब उन्हें मजबूरन ऐसा करना पड़ रहा है। उनकी अपनी पार्टी के विधायक और सांसद उनके साथ नहीं हैं। कोई भी विधायक, सांसद या पार्षद सक्रिय नहीं है। कई तो अपने दफ्तर भी नहीं जा रहे हैं। सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस का बुरा हाल है।"

Share

TMC LIVE: हाईकोर्ट पहुंची TMC

TMC LIVE: बगावत की खबरों के बीच ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें पार्टी के एक गुट के नेता बने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के वकील ने तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र 18 जून से शुरू होने वाला है।

Share

TMC LIVE: एक तस्वीर से मची हलचल

TMC LIVE: TMC से कथित बागी सांसदों की दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की एक तस्वीर ने हलचल मचाई है। बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में TMC और सांसदी से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर राय, सांसद अबू ताहिर, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद खेरवाल, जगदीश बसुनिया, प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार और शताब्दी रॉय के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Share

TMC LIVE: क्या है नंबर गेम?

TMC LIVE: टीएमसी के पास लोकसभा में फिलहाल 28 सांसद हैं। एक सीट बसीरहाट सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के बाद खाली हो गई थी। नंबर गेम की बात की जाए तो अगर बागी गुट को 20 सांसदों का समर्थन मिलता है, तो दलबदल रोधी कानून लागू होने से रोकने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

Share

TMC LIVE: सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे पर क्या बोले ऋतब्रत बनर्जी?

TMC LIVE: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय के पार्टी और राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने पर उनका समर्थन किया है। रॉय के इस्तीफे के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, "उन्होंने अपने आरोपों में कोई बढ़ा-चढ़ाकर बात नहीं कही है। उनके बयान 100 प्रतिशत सही है।" उन्होंने कहा, "राजनीति में दिखावे या नाटक की कोई जगह नहीं है। सुखेंदु दा ने सच के अलावा एक भी शब्द नहीं कहा है।" गौरतलब है कि रॉय का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब तृणमूल के कई सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए थे। ऋतब्रत बनर्जी ने TMc के बागी विधायकों की अगुवाई की थी।

Share

TMC LIVE: राज्यसभा में भी टूटेगी TMC?

TMC LIVE: यह विभाजन लोकसभा सदस्यों के एक गुट तक ही सीमित रहेगा या राज्यसभा तक फैल जाएगा, यही इस संकट के अगले चरण को निर्धारित करेगा। अगर ऐसा होता है तो बंगाल की राजनीति में एक नया और अनिश्चित अध्याय खुल जाएगा और उस पार्टी की दृढ़ता की परीक्षा होगी जिसने लगभग तीन दशकों से राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

Share

TMC LIVE: महुआ मित्रा ने साधा निशाना

TMC LIVE: सोमवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पठान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'और यूसुफ पठान आप दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि आपको अमित शाह का कॉल आया है? थोड़ी हिम्मत तो रखो। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको बड़े अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और रीढ़ की हड्डी को मजबूत रखो।'

Share

TMC LIVE: टीएमसी का दावा, सिर्फ 13 सांसद बैठक में गए

TMC LIVE: तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने भाजपा पर पार्टी के अंदरुनी मामलों के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि बागी गुट के पास 20 सांसद नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर हुई बैठक में 13 सांसद ही शामिल हुए थे। इनमें 12 लोकसभा से जबकि एक राज्यसभा से हैं। इनके अलावा किसी और ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बागी गुट के पास 20 सांसद होने की बात फैला रही है। उन्होंने बागी नेता काकोली घोष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। आजाद ने इन बातों को खारिज कर दिया कि शत्रुघ्न सिन्हा बागी गुट का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

Share

TMC LIVE: बागी सांसदों की संख्या 20 से ज्यादा होने का दावा

TMC LIVE: एक बीजेपी नेता ने द टेलीग्राफ अखबार से बातचीत में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी नेताओं ने बीजेपी को भरोसा दिलाया है कि उनके पास करीब 22 सांसदों का समर्थन है। जैसे ही इन सभी सांसदों के दस्तखत ले लिए जाएंगे, समर्थन का यह पत्र लोकसभा स्पीकर को सौंप दिया जाएगा।

Share

TMC LIVE: दिल्ली पहुंच रहे हैं सांसद

TMC LIVE: टेलीग्राफ की रिपोर्ट में भाजपा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि टीएमसी के 15 सांसदों ने लेटर साइन कर ओम बिरला को सौंप दिया है। साथ ही कहा कि कुछ और सांसद साइन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कुल 20 सांसद टीएमसी से अलग होकर अलग गुट बना सकते हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इनमें कौन से सांसद शामिल हैं।

Share

TMC LIVE: मीटिंग में शुभेंदु अधिकारी भी रहे मौजूद

TMC LIVE: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर सोमवार को तृणमूल के कई सांसदों ने मुलाकात के बाद अलग गुट बनाने का दावा किया है। इन बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव के आवास पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि बागी सांसदों ने रविवार को भी एक गोपनीय बैठक की थी। रणनीति यही थी कि जब ममता इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी, उसी वक्त अलग गुट बनाने का ऐलान कर उन्हें झटका दिया जाएगा।

Share

TMC LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान टूटी TMC

TMC LIVE: सोमवार को एक तरफ ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी से गले मिलकर विपक्षी गठबंधन में गर्मजोशी का संकेत दे रही थीं। दूसरी तरफ, पार्टी के कई सांसद भाजपा नेताओं से मिलकर बगावत की रणनीति बना रहे थे। दावा किया जा रहा है कि 20 बागी सांसदों ने केंद्र में एनडीए सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले से लोकसभा अध्यक्ष को अवगत करा दिया है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsदेशममता बनर्जी का कितने सांसद छोड़ सकते हैं साथ, आज बड़ी बगावत के आसार