
हमसे फिर प्यार हो जाएगा, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए भारत पर टैरिफ घटाने के संकेत; पीएम मोदी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ कम करने को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश ट्रेड डील के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर टैरिफ भी कम किया जाएगा। यह सब चरणबद्ध तरीके से होगा।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील और टैरिफ घटना के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल वे हमसे प्यार नहीं करते लेकिन फिर से वे हमें प्रेम करेंगे। हम एक अच्छी डील के करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत के सामान पर लगने वाले टैरिफ को घटाएगा। ओवल ऑफिस में सर्जियो गोर के भारत के राजदूत के रूप में शपथ ग्रहण के दौरान ट्रंप ने ये बातें कहीं। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर तनाव बना हुआ है।अमेरि
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही एक संतुलित समझौता होगा। उन्होंने कहा, हम भारत के साथ डील करने वाले हैं। वे भले ही हमें प्यार ना करते हों लेकिन डील के बाद करने लगेंगे। वे बहुत ही अच्छे वार्ताकार हैं। इसलिए सर्जियो को भी उनपर ध्यान रखना है।
इसके बाद जब पत्रकारों ने टैरिफ घटाने को लेकर सवाल किया तो ट्रंप ने कहा, सच है कि भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया गया है लेकिन यह सब रूस से तेल खऱीदने की वजह से हुआ है। अब उन्होंने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। इसलिए टैरिफ भी घटाया जा सकता है।
ट्रंप ने कहा, भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता वाला दे है और यहां करीब 1.5 अरब लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। सर्जियो भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अब सहज हो गए हैं इसलिए हमारे संबंध और भी अच्छे होंगे। इससे पहले वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने कहा था कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत अच्छी चल रही है। इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा।
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि गोर, ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं और नयी दिल्ली में सेवा देने के लिए उनके नामांकन को द्विपक्षीय संबंधों के महत्व और प्राथमिकता के संकेतक के रूप में देखा जाता है। क्वात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘मैं स्वागत करता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए भेज रहे हैं।’





