Hindi NewsIndia NewsWe did not stop them the Taliban also shrugged off the exclusion of women journalists
हमने तो नहीं रोका, प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर तालिबान ने भी झाड़ा पल्ला

हमने तो नहीं रोका, प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर तालिबान ने भी झाड़ा पल्ला

संक्षेप: अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं पर कथित प्रतिबंध को लेकर तालिबान ने भी सफाई दी है। उसका कहना है कि विदेश मंत्री ने महिलाओं पर कोई रोक नहीं लगाई थी।

Sun, 12 Oct 2025 06:44 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के दौरे पर आए अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच तालिबान ने भी सफाई दी है। तालिबान के राजनीतिक चीफ सुहैल शाही न ने शनिवार को कहा कि उनकी तरफ से महिलाओं को बाहर रहने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, इसके पीछे तालिबान का कोई हाथ नहीं था। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय इसपर पहले ही कह चुका है कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से भारत का कोई लेना-देना नहीं था। ऐसे में महिलाओं को बाहर रखने में उसके हाथ का कोई सवाल ही नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाही ने कहा, हमारे बारे में जो कुछ कहा जा रहा है वह बिल्कुल भी सच नहीं है। अफगानिस्तान में भी महिला पत्रकार हैं और वे मीडिया संस्थानों में काम कर रही हैं। काबुल में मुत्ताकी खुद ही महिला पत्रकारों से लगातार मिलते रहते हैं और उनके सवालों का जवाब देते हैं। यहां कोई भी प्रतिबंध नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉ्फ्रेंस में महिलाओं के शामिल ना होने पर विपक्ष ने सरकार से तीखे सवाल किए। महिलाओं के एंट्री बैन को लेकर सोशल मीडिया पर भी आक्रेश फैल गया। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत शामिल नहीं था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि अफगानी दूतावास में आयोजित एक अलग प्रेस वार्ता थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल चुनिंदा पुरुष पत्रकार और अफगान दूतावास के अधिकारी शामिल थे।

महिलाओं की एंट्री बैन को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीधा पीएम मोदी पर हमला किया था। प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा था कि इसपर प्रधानमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा था, अगर महिला अधिकारों के प्रति आपकी मान्यता सिर्फ एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक रहती है तो यह सामने आना चाहिए। आपने देश में महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया।

दारुल उलूम देवबंद में भव्य स्वागत

शनिवार को इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम, देवबंद में मुत्ताकी का भव्य स्वागत किया गया। मुत्तकी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली से सड़क मार्ग से देवबंद पहुंचे थे। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम (कुलपति) अबुल कासिम नोमानी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दारुल उलूम के पदाधिकारियों ने दारुल उलूम देवबंद में अफगान विदेश मंत्री का स्वागत किया। मौलाना अरशद मदनी ने संवाददाताओं को बताया कि जमीयत-ए-उलेमा का अफ़ग़ानिस्तान से रिश्ता बहुत पुराना है और वहां से हज़ारों लोग यहां पढ़ने आए एवं वापस चले गए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।