Hindi NewsIndia NewsWe are one and united, neighbors should not provoke us, Now Protests against Bangladesh begun in India Tipra Motha Party
हम एक हैं, हमें न उकसाए पड़ोसी... बांग्लादेश के खिलाफ अब भारत में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन

हम एक हैं, हमें न उकसाए पड़ोसी... बांग्लादेश के खिलाफ अब भारत में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन

संक्षेप:

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में टिपरा मोथा पार्टी की युवा शाखा ने बांग्लादेश में भारत विरोधी अभियान और पूर्वोत्तर भारत के बारे में की गई एक नेता की टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

Dec 19, 2025 05:37 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, अगरतला
share Share
Follow Us on

Protest Against Bangladesh in India: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले और ग्रेटर बांग्लादेश का सपना देखने वाले युवा कट्टरपंथी इस्लामिक नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा, आगजनी और विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। इस बार भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय उच्चायोग के पास भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से कुछ और बांग्लादेशी नेता भारत विरोधी अभियान के तहत गलतबयानी कर रहे हैं। इन सबके बीच भारत में भी अब बांग्लादेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश से सटे राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में टिपरा मोथा पार्टी की युवा शाखा ने बांग्लादेश में “भारत विरोधी अभियान” और पूर्वोत्तर भारत के बारे में की गई एक नेता की टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के निकट विरोध प्रदर्शन किया। युवा टिपरा महासंघ (YTF) के विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हम भारत के ज़िम्मेदार नागरिक

YTF के अध्यक्ष सूरज देबबर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “हम बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों को याद दिलाना चाहते हैं कि भारत ने ही पाकिस्तानी सेना के दमन से बांग्लादेश को मुक्त कराया था... केवल 13 दिनों में पूर्वी पाकिस्तान को एक संप्रभु देश में बदल दिया था।” प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। देबबर्मा ने कहा, “हम आज विरोध कर रहे हैं क्योंकि पिछले दो-तीन दिनों से बांग्लादेशी नेता नॉर्थ-ईस्ट के बारे में गलत बयान दे रहे हैं... हम भारत के ज़िम्मेदार नागरिक हैं और एक हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी ज़मीन और अपने देश की रक्षा करें। इसलिए हमें न उकसाएं।”

हमारी लड़ाई मिनी पाकिस्तान से

टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने एक ‘एक्स’ पर लिखा, “टिपरा मोथा पूर्वोत्तर भारत में एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो बांग्लादेश (सहायक) उच्चायोग के बाहर सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर रही है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जाग जाएं। हमारी असली लड़ाई एक-दूसरे से नहीं बल्कि मिनी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से है।

ये भी पढ़ें:क्या था उस्मान हादी का ग्रेटर बांग्लादेश प्लान,भारत के किन इलाकों पर थी बुरी नजर

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेता रहे शरीफ उस्मान हादी पर हमले के विरोध में नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने एक रैली के दौरान पूर्वोत्तर के सात राज्यों को भारत से अलग करने की धमकी दी थी। उन्होंने भारत पर क्षेत्रीय अलगाववादी नेताओं को शरण देने का आरोप लगाया था।

Protest In India Against Bangladesh

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नमित पाठक ने कहा कि त्रिपुरा राज्य राइफल्स (टीएसआर) और सीआरपीएफ के जवानों को बांग्लादेश सहायक उच्चायोग की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, “स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।” पिछले साल सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सहायक उच्चायोग में सेंधमारी की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार को सुरक्षा सेंधमारी के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में भीड़ तंत्र! अखबारों के दफ्तर आग के हवाले; निशाने पर क्यों पत्रकार

बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में एक उम्मीदवार थे। छह दिन तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले सप्ताह उन्होंने मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, तब एक नकाबपोश बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी थी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और समाचार पत्रों के कार्यालयों पर हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास ‘32 धानमंडी’ पर भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर रात 1:30 बजे पथराव भी किया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।