Hindi NewsIndia NewsWe are not like them what message did Operation Sindoor send to Pakistan Army Chief explains
हम उनके जैसे नहीं, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाक को क्या दिया संदेश; आर्मी चीफ ने बताया

हम उनके जैसे नहीं, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाक को क्या दिया संदेश; आर्मी चीफ ने बताया

संक्षेप:

आर्मी चीफ ने कहा कि हमने उन जगहों पर हमला किया जहां आतंकवादी मौजूद थे। हमने बेगुनाह नागरिकों या रक्षा ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने ऑपरेशन सिंदूर में अपना लक्ष्य हासिल किया और पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि हम उनके जैसे नहीं हैं।

Sat, 1 Nov 2025 05:27 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share Share
Follow Us on

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सिद्धांतों और तकनीक की मिली-जुली ताकत से लड़ाई लड़ी और पाकिस्तान में नागरिक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जनरल द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि भारत ने पड़ोसी देश में सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा, ‘हमने उन जगहों पर हमला किया जहां आतंकवादी मौजूद थे। हमने बेगुनाह नागरिकों या रक्षा ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपना लक्ष्य हासिल किया और पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि हम उनके जैसे नहीं हैं।’

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने छह और सात मई की दरम्यानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों के कारण चार दिनों तक जबरदस्त झड़पें हुईं जो 10 मई को सैनिक कार्रवाई रोकने की सहमति के साथ खत्म हुईं।

थल सेना प्रमुख ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा क्योंकि हमने अपने सिद्धांतों और तकनीक की मिली-जुली ताकत से लड़ाई लड़ी। हमने यह पक्का किया कि पाकिस्तान में किसी भी बेगुनाह नागरिक को नुकसान न हो। हमने सिर्फ आतंकवादियों और उनके आकाओं को निशाना बनाया।’

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए। जनरल द्विवेदी ने अपने पुराने स्कूल, रीवा सैनिक स्कूल में एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेनाओं ने यह सुनिश्चित किया कि जब प्रार्थना या नमाज अदा की जा रही हो तो कोई कार्रवाई न की जाए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।