Hindi NewsIndia NewsWas India involved in attack during prayers in Pakistan What did the Ministry of External Affairs reply
पाकिस्तान में नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट में भारत का हाथ? पड़ोसी के आरोपों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान में नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट में भारत का हाथ? पड़ोसी के आरोपों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

संक्षेप:

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जिसे उसने बेबुनियाद और बेकार बताया। भारत ने बम धमाके को निंदनीय बताया और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया।

Feb 07, 2026 05:46 am ISTHimanshu Jha
share Share
Follow Us on

India-Pakistan: भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि इस्लामाबाद की एक इमामबारगाह में हुए आत्मघाती बम धमाके में भारत का हाथ है। विदेश मंत्रालय ने इसे बेबुनियाद और बेतुका बताया। भारत ने कहा कि यह दुख की बात है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय अपनी ही बुराइयों के लिए दूसरों पर आरोप लगाकर खुद को धोखा दे रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जिसे उसने बेबुनियाद और बेकार बताया। भारत ने बम धमाके को निंदनीय बताया और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा ''इस्लामाबाद मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इससे हुई जान-माल के नुकसान पर दुख जताता है। यह दुख की बात है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रही समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय, अपनी घरेलू बुराइयों के लिए दूसरों को दोष देकर खुद को धोखा दे रहा है। भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जो जितना बेबुनियाद है उतना ही बेकार भी है।''

भारत का यह जवाब तब आया जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ''यह साबित हो गया है कि हमले में शामिल आतंकवादी अफगानिस्तान आता-जाता था। भारत और अफगानिस्तान के बीच मिलीभगत का खुलासा हो रहा है।'' आसिफ ने कहा, ''एक शर्मनाक हार के बाद, भारत अपने प्रॉक्सी के ज़रिए युद्ध लड़ रहा है। अब उसमें सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं है।''

आपको बता दें कि आज नमाज के दौरान एक इमामबारगाह में हुए एक आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 घायल हो गए। यह धमाका पाकिस्तान की राजधानी के तरलाई इलाके में इमामबारगाह खदीजा-तुल-कुबरा में हुआ।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।