अच्छे रिश्ते होने के बाद भी… पुतिन से हर मुलाकात में क्या सवाल पूछते हैं पीएम मोदी?

लाइव हिन्दुस्तान
share

पुतिन ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक ताने-बाने की तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के लोग एक साथ रहते हैं, वह अविश्वसनीय है।

Vladimir Putin says PM Modi asks questions in every meet despite friendly relations
PM मोदी और पुतिन के अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है जो अच्छे संबधों के बावजूद सवाल पूछने का सामर्थ्य रखता है। पुतिन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम के शांति प्रयासों की भी खुलकर सराहना की। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने और समाधान खोजने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहद व्यावहारिक विचार हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने यह बातें रूस के सोची में प्रतिष्ठित 'वल्दाई फोरम' को संबोधित करते हुए कहीं। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी हर बैठक में सवाल पूछते हैं और शांति और बातचीत का मुद्दा बेहद प्रतिबद्धता के साथ उठाते हैं। पुतिन ने इस दौरान भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की।

हर मुलाकात में ये मुद्दा उठाते हैं पीएम

राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों और भारत के कूटनीतिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जो हमारे बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंधों के बावजूद, हर मुलाकात में यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने का सवाल लगातार पूछते हैं।” पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं जिससे एक ऐसा समाधान खोजा जा सके जो दोनों रूस और यूक्रेन दोनों को स्वीकार हो। उन्होंने कहा, “हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से और जल्द से जल्द समाप्त करने की उनकी इच्छा और कोशिशों के लिए उनके बेहद आभारी हैं।”

भारत ने की है कूटनीति की वकालत

गौरतलब है कि भारत ने यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही कूटनीति और वार्ता के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर यह चुके हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है। एक तरफ जहां यूक्रेन संग वार्ता जारी रख भारत ने शांति प्रयासों में अहम योगदान दिया है, वहीं दूसरी तरफ भारत ने रूस को भी बातचीत की मेज पर विवाद सुलझाने की अपील की है। कई देश भारत के इस रुख की सराहना कर चुके हैं।

लाखों लोगों की जा चुकी है जान

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 4 साल से ज्यादा समय बीत गया है। दोनों पक्ष अब भी एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में लाखों रूसी और यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों आम नागरिक भी मारे गए हैं।

भारत से सीख ले सकती है दुनिया

वल्दाई फोरम में पुतिन ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की भी तारीफ की। पुतिन ने कहा, "भारत की विविधता से हमेशा आश्चर्यचकित करता है। जिस तरह से अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के लोग एक साथ रहते हैं, वह अविश्वसनीय है।" उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में कुछ ऐसा अनोखा है जो दुनिया के देशों के लिए एक मिसाल बन सकता है। भारत के अनुभव को देखकर अन्य देश भी सीख ले सकते हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअच्छे रिश्ते होने के बाद भी… पुतिन से हर मुलाकात में क्या सवाल पूछते हैं PM मोदी