Hindi NewsIndia NewsVladimir Putin Arrived in India PM Modi did something that even Russia was Surprised
पुतिन के भारत पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दिया कुछ ऐसा काम, रूस भी रह गया हैरान!

पुतिन के भारत पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दिया कुछ ऐसा काम, रूस भी रह गया हैरान!

संक्षेप:

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति और अपने दोस्त का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी ने तय प्रोटोकॉल से हटकर और पर्सनल टच दिया, जिससे मॉस्को भी हैरान रह गया।

Dec 04, 2025 10:03 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का विमान आज शाम लैंड हुआ। इस दौरान, पीएम मोदी ने पुतिन के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिससे खुद रूस भी हैरान रह गया। दरअसल, प्रोटोकॉल से हटकर मोदी अपने दोस्त पुतिन को रिसीव करने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां उन्होंने पुतिन का रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत किया। विमान से उतरने के बाद मोदी ने पुतिन से सबसे पहले हाथ मिलाया और फिर गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ही एक गाड़ी में सवार होकर पीएम आवास पहुंचे, जहां उनके लिए डिनर का आयोजन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति और अपने दोस्त का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी ने तय प्रोटोकॉल से हटकर और पर्सनल टच दिया, जिससे रूसी हैरान रह गए। रिपोर्ट में कहा गया कि रूसी पक्ष को पीएम मोदी के भारतीय धरती पर पुतिन का पर्सनली स्वागत करने के इस इशारे के बारे में नहीं बताया गया था। भाजपा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''आम रिवाज से हटकर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आने पर उनका खुद स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के सरकारी दौरे पर हैं, इस दौरान वे 5 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वें भारत-रूस सालाना समिट में हिस्सा लेंगे।''

ये भी पढ़ें:दोस्त पुतिन को किस कार में बैठाकर ले गए पीएम मोदी? जानकर हैरान हो जाएंगे
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट पर मोदी ने पुतिन का किया स्वागत, लगाया गले; फिर एक ही कार में हुए सवार

एक ही कार में सवार हुए मोदी-पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से रवाना होते समय एक ही कार में सवार हुए। भारत और रूस के बीच मजबूत रिश्तों को दिखाने वाले एक अनोखे डिप्लोमैटिक कदम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। बता दें कि एक सितंबर को चीन के तियानजिन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने एक ही कार में सवारी की थी। तब वह तस्वीर चर्चा का विषय बनी थी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।