हिजाब पर फिर बवाल; कर्नाटक सरकार के इस फैसले से भड़का विश्व हिंदू परिषद, क्या मांग

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

शरण पंपवेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से छात्रों और युवाओं के एक वर्ग में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्र अब इस नीति के विरोध में भगवा गमछा लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जाने की योजना बना रहे हैं।

हिजाब पर फिर बवाल; कर्नाटक सरकार के इस फैसले से भड़का विश्व हिंदू परिषद, क्या मांग

विश्व हिंदू परिषद ने कर्नाटक सरकार के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब की इजाजत देने के फैसले का मंगलवार को विरोध किया। विहिप के क्षेत्रीय सचिव शरण पंपवेल ने युवाओं से इस कदम के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि यह तुष्टीकरण की राजनीति और धार्मिक चरमपंथ को बढ़ावा देने वाला कदम है। शहर में विहिप कार्यालय विश्वश्री में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंपवेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने हिजाब की अनुमति देकर शैक्षणिक परिसरों की गरिमा को घटाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखनी चाहिए।

शरण पंपवेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से छात्रों और युवाओं के एक वर्ग में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्र अब इस नीति के विरोध में भगवा गमछा लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जाने की योजना बना रहे हैं, और उन्होंने ऐसे कार्यों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विहिप और अन्य हिंदू संगठन सरकार के फैसले के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों का समर्थन करेंगे।

कर्नाटक में हिजाब पर पहले भी हुआ विवाद

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पूर्व में हिजाब को लेकर विवादों का जिक्र करते हुए पंपवेल ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि अगर कोई संगठन हिजाब मुद्दे पर जिले में अशांति पैदा करने का प्रयास करता है, तो हिंदू संगठन इसका कड़ा विरोध करेंगे।

इससे पहले, कर्नाटक सरकार की ओर से शैक्षणिक संस्थानों में भगवा शॉल की इजाजत न दिए जाने के स्पष्टीकरण पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने सरकार पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। यह विवाद तब भड़का जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य सरकार के धार्मिक प्रतीकों संबंधी आदेश के तहत शैक्षणिक संस्थानों में भगवा शॉल की अनुमति नहीं होगी, जबकि हिजाब, पगड़ी, रुद्राक्ष की माला और जनेऊ धारण करने जैसी पहले से चली आ रही प्रथाएं जारी रहेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और इसे औरंगजेबी सरकार करार दिया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें