विराट कोहली से लंदन में मिले एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM ने कहा- क्रिकेटर ने इच्छा जताई थी

लाइव हिन्दुस्तान
share

शिंदे ने बताया कि कोहली लंदन में रहते हैं और जब उन्हें पता चला कि वह भी लंदन में हैं तो उन्होंने मिलने की इच्छा जताई। शिंदे ने कहा कि वह विराट से पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन इस बार खुलकर बातचीत करके उन्हें काफी खुशी हुई।

Virat Kohli met Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde in London Viral Photo
विराट कोहली से एकनाथ शिंदे की मुलाकात।

क्रिकेटर विराट कोहली ने शुक्रवार को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों के बीच खेल, बुनियादी ढांचे और महाराष्ट्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद शिंदे ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े क्रिकेटर और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विराट बेहद सहज इंसान हैं। शिंदे ने बताया कि विराट लंदन में रहते हैं और जब उन्हें पता चला कि वह भी लंदन में हैं तो उन्होंने मिलने की इच्छा जताई। शिंदे ने कहा कि वह विराट से पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन इस बार उनके साथ खुलकर बातचीत करके उन्हें काफी खुशी हुई।

एकनाथ शिंदे ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने विराट कोहली को महाराष्ट्र में चल रही जनकल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दोनों ने राज्य में हो रहे विकास और बड़े निर्माण कामों पर भी चर्चा की। शिंदे ने मुंबई हवाई अड्डे के पास बन रहे ‘थर्ड मुंबई’, अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, तटीय सड़क और मेट्रो परियोजनाओं का जिक्र किया। इसके अलावा स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कामों पर भी बात हुई।

कोहली से मिलकर क्या बोले शिंदे

डिप्टी सीएम शिंदे के मुताबिक, विराट कोहली ने महाराष्ट्र में हाल के वर्षों में हुए विकास की तारीफ की और कहा कि इतना बड़ा बदलाव पहले देखने को नहीं मिला। शिंदे ने उन्हें बताया कि महाराष्ट्र सकल घरेलू उत्पाद, नए कारोबार, बुनियादी ढांचे और विदेशी निवेश के मामले में देश में आगे है। दोनों के बीच नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। शिंदे ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना जरूरी है, क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विराट से इस बारे में सुझाव भी लिए।

एकनाथ शिंदे ने बताया कि विराट कोहली ने कुछ उपयोगी सुझाव दिए हैं, जिनसे महाराष्ट्र के साथ पूरे देश को फायदा हो सकता है। बातचीत में शिंदे को मिले पुरस्कार का भी जिक्र हुआ। उन्होंने बताया कि यह सम्मान महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे, विकास, ‘लाडली बहना’ योजना और ‘सरकार आपके द्वार’ जैसी योजनाओं से जुड़े कामों के लिए मिला है। शिंदे ने कहा कि विराट ने इन कामों के बारे में जानकर खुशी जताई।

क्रिकेट की बात करें तो विराट इस साल एकदिवसीय मैचों में अब तक 6 पारियों में 384 रन बना चुके हैं। उनका औसत 64 रन का है और उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 144 रन बनाए थे। अब उनकी नजर 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के आंकड़े पर है। फिलहाल विराट के नाम 85 शतक हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविराट कोहली से लंदन में मिले एकनाथ शिंदे, कहा- क्रिकेटर ने इच्छा जताई थी