विजय सरकार गिराने के लिए 35 करोड़ रिश्वत, DMK विधायक पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
Follow us on Google News
share

सरकार को गिराने की कथित कोशिशों की जांच तेज करते हुए, चेन्नई पुलिस ने इससे पहले, पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई आर. वी. अशोक कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

विजय सरकार गिराने के लिए 35 करोड़ रिश्वत, DMK विधायक पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

मद्रास हाई कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) विधायक वी सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक कुमार को अग्रिम जमानत दे दी। दोनों को टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) की विजय सरकार को गिराने के लिए कथित तौर पर 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश से जुड़े मामले में गिरफ्तारी की आशंका थी। न्यायाधीश जी के इलंथिरैयन ने सेंथिल बालाजी और अशोक कुमार द्वारा दायर याचिकाओं को स्वीकार करते हुए उन्हें इस शर्त पर अग्रिम जमानत दी कि उन्हें रोजाना सुबह और शाम ट्रिप्लिकेन थाने में पेश होना होगा। सरकार को गिराने की कथित कोशिशों की जांच तेज करते हुए, चेन्नई पुलिस ने इससे पहले, पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई आर. वी. अशोक कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

यह घटनाक्रम एक अहम राजनीतिक मामले में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे तलाश अभियान के बीच सामने आया है, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप हैं। टीवीके के एक विधायक को प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मतदान करने के बदले 35 करोड़ रुपये की पेशकश किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करूर जिले के रामेश्वरपट्टी में सेंथिल बालाजी के पैतृक घर पर समन भेजे गए, जिनमें दोनों भाइयों को छह जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया।

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

यह कार्रवाई उथंगराई से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक एन. इलैयाराजा की ओर से 29 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और दावा किया कि वह एक रायशुमारी फर्म का प्रमुख है। उस व्यक्ति ने एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेताओं की ओर से उन्हें करोड़ों रुपये की रिश्वत की पेशकश की। आरोप है कि प्रस्ताव ठुकराए जाने पर फोन करने वाले ने विधायक और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

आठ लोगों को गिरफ्तार किया

ट्रिपलिकेन पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी थिरुनावुक्करसु और उसके साथी नरेश और त्यागराजन शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग सेंथिल बालाजी और अशोक कुमार के सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे। जांचकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एक बड़ी साज़िश रची गई थी, जिसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को लुभाने और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय की सरकार को अस्थिर करने के लिए लगभग 180 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। पुलिस के विशेष दल अभी फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए करूर, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और बेंगलुरु में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें