Hindi NewsIndia NewsVHP writes to CM Mamata Banerjee seeks FIR against Humayun Kabir over West Bengal Murshidabad Babri Masjid
हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए, ममता बनर्जी से VHP की मांग; ‘बाबरी’ मस्जिद की नींव पर सवाल

हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए, ममता बनर्जी से VHP की मांग; ‘बाबरी’ मस्जिद की नींव पर सवाल

संक्षेप:

विहिप के अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि बाबर के नाम पर मस्जिद का नाम रखने का प्रस्तावित कदम हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इसका सीधा संबंध धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने से है।

Dec 15, 2025 11:11 pm ISTJagriti Kumari भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव डाले जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया सामने आई है। VHP ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण करना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध है। वहीं संगठन ने पश्चिम बंगाल सरकार से निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की अपील भी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बाबर के नाम पर मस्जिद का नाम रखने का प्रस्तावित कदम हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इसका सीधा संबंध धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने से है। विहिप नेता ने कहा, "बाबर का नाम ऐतिहासिक रूप से हिंदू धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जुड़ा हुआ है। उसके नाम पर मस्जिद का नामकरण, और इस संबंध में दिए जा रहे बयानों को देखते हुए, यह साबित होता है कि यह ना तो आकस्मिक है और ना ही संयोगवश हुआ है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से एक दुर्भावनापूर्ण कृत्य है, जिससे हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की संभावना है।" कुमार ने कहा, “इसलिए हम आपकी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 299 और कानून की अन्य प्रासंगिक धाराओं को लागू करते हुए विधायक हुमायूं कबीर और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई करे।”

ये भी पढ़ें:जनगणना में सभी लोग खुद को हिंदू बताकर रजिस्टर कराएं, VHP ने क्यों कर दी ऐसी मांग
ये भी पढ़ें:दिल्ली का नाम बदलने की मांग, VHP ने कपिल मिश्रा को लिखी चिट्ठी

गौरतलब है कि छह दिसंबर को, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनाई जाने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इससे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले से ही ध्रुवीकृत पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।