तिलक और आधार कार्ड... गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने के लिए VHP का ऐलान

पीटीआई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र में गरबा उत्सव के दौरान मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। विश्व हिंदू परिषद की महाराष्ट्र इकाई ने गरबा उत्सव के लिए कुछ गाइडलाइंस का ऐलान किया है। इसमें आने वाले लोगों को तिलक लगाना और उनके आधारकार्ड चेक करना शामिल है।

garba
गरबा महाराष्ट्र वीएचपी

नवदुर्गा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले डांडिया और गरबा कार्यक्रमों के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) की महाराष्ट्र इकाई ने कुछ गाइडलाइंस का ऐलान किया है। गरबा में मुसलमानों की एंट्री को रोकने के लिए संगठनों ने आने वाले लोगों के आधारकार्ड चैक करने और उनको तिलक लगाने की अपील की है। इतना ही नहीं संगठन की तरफ से कहा गया है कि इन धार्मिक आयोजनों के दौरान मुसलमानों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एक महीने से भी ज्यादा पहले नियमों का ऐलान कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने संगठन के फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हमने नवरात्रि त्योहार के दौरान गरबा-डांडिया डांस में मुसलमानों को शामिल न होने देने का फैसला किया है। नवरात्रि सिर्फ गाने और डांस के बारे में नहीं है। यह त्योहार देवी की पूजा का है। जो मुसलमान मूर्ति पूजा के खिलाफ हैं, वे इस त्योहार में क्यों शामिल हों?" उन्होंने जोर देकर कहा कि इसलिए गरबा आयोजित करने वाले आयोजकों के लिए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से कुछ नियम जारी किए गए हैं।

'गरबा मेंआने वाले लोगों का आधार कार्ड चेक करें, तिलक लगाएं'

11 अक्तूबर से शुरू होने वाले गरबा कार्यक्रम के लिए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से लोगों के आधार कार्ड चेक करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आने वाले सभी लोगों को तिलक लगाना भी अनिवार्य किया गया है। संगठन ने साफ ऐलान किया है कि उनका यह कदम किसी खास समुदाय को निशाना बनाने के बजाय एहतियात बरतने के लिए हैं।

नायर ने कहा, "विश्व हिंदू परिषद यह मानते है कि त्योहार हिंदुओं की सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। इन्हें कमजोर नहीं होने दिया जा सकता। हालांकि परिषद यह भी मानती है कि पाबंदियों को केवल एहतियात के तौर पर लगाया गया है यह मुसलमान या किसी अन्य समुदाय के खिलाफ नहीं है।"

नवदुर्गा केवल डांस या डीजे का उत्सव नहीं- VHP

नायर से पूछा गया कि आखिर विश्व हिंदू परिषद ने इन गाइडलाइंस में उन लोगों को ढील क्यों दी, जो पूजा पद्धति में विश्वास नहीं रखते हैं। इस पर उन्होंने कहा, “बात यह है कि हम उन मुसलमानों के लिए अपनी गाइडलाइंस में ढील क्यों दें, जो हमारी मान्यताओं और पूजा के तरीकों को नहीं मानते?” उन्होंने आगे कहा, "अगर मुसलमान नवरात्रि के त्योहारों में हिस्सा लेने के इच्छुक हैं, तो उन्हें अपने परिवार के सदस्यों, पत्नियों और बहनों के साथ आना चाहिए। उन्हें मस्जिदों या अपने घरों में नवरात्रि के त्योहार आयोजित करने चाहिए।"

दरअसल, हिंदू वादी संगठनों की तरफ से काफी पहले से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि मुस्लिम युवा गरबा में आकर गलत काम करते हैं। गरबा में आने वाले मुस्लिम युवाओं के साथ कुछ मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसलिए पिछले कुछ वर्षों से विश्व हिंदू परिषद हर वर्ष गरबा आयोजकों के लिए यह गाइडलाइंस जारी करता रहता है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिलक और आधार कार्ड... गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने के लिए VHP का ऐलान