Hindi NewsIndia NewsVenkateswara Swamy temple Andhra Pradesh Srikakulam stampede reason detail report
बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, 4 महीने पहले ही खुला; भगदड़ कैसे मची

बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर बनवाया मिनी तिरुपति मंदिर, 4 महीने पहले ही खुला; भगदड़ कैसे मची

संक्षेप:

रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में एक ही प्रवेश और निकास द्वार है। संकरी गली के दोनों ओर रेलिंग लगी हुई है। यहीं पर शनिवार को भगदड़ मची, जब एकादशी पूजा के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में उमड़ पड़े। इसके लिए कोई तैयारी नहीं थी।

Nov 01, 2025 03:57 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ के चलते 10 लोगों की मौत हो गई। निर्माणाधीन मंदिर, एक ही प्रवेश व निकास द्वार और एकादशी की भीड़ को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 80 वर्षीय मुकुंद पांडा ने अपनी जमीन पर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर बनवाया। चार महीने पहले ही भक्तों के लिए इसे खोला गया था। मंदिर को तिरुमाला के भव्य श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया। इसीलिए इसे 'मिनी तिरुपति' भी कहा जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:संकरा गलियारा, रेलिंग पर फंसे लोग और चीखती महिलाएं; आंध्र प्रदेश भगदड़ का वीडियो

रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में एक ही प्रवेश और निकास द्वार है। संकरी गली के दोनों ओर रेलिंग लगी हुई है। यहीं पर शनिवार को भगदड़ मची, जब एकादशी पूजा के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में उमड़ पड़े। टेंपल मैनेजमेंट की ओर से एकादशी की भीड़ के बारे में प्रशासन को सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए भीड़ को मैनेज करने की कोई योजना नहीं थी। सैकड़ों भक्त 'मिनी तिरुपति' में प्रार्थना करने पहुंचे थे। भगदड़ मचने से हालात बेकाबू हो गई और इतना बड़ा हादसा हुआ।

प्रशासन को पहले से नहीं दी गई सूचना

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर पुलिस को पहले से सूचना दी जाती, तो वे भीड़ को मैनेज करने की योजना लागू कर सकते थे। उन्होंने कहा, 'हम योजना के कारण ही चक्रवात में अधिक जानमाल की हानि को रोक सके। दुर्भाग्य से भगदड़ में इतने लोग मारे गए। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।' आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी ने कहा कि जहां यह त्रासदी हुई, वह मंदिर राज्य सरकार की ओर से प्रबंधित नहीं है। इस मंदिर की क्षमता केवल 2,000 से 3,000 लोगों की है। आज एकादशी होने के कारण एक साथ 25,000 लोग पहुंच गए थे। इसके हिसाब से इंतजाम नहीं किए गए और न ही सरकार को सूचना दी गई थी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।