Hindi NewsIndia NewsVande Bharat Sleeper Train going to be very special No VIP Quota Local Food
वंदे भारत स्लीपर होगी बेहद खास, कोई वीआईपी कोटा नहीं; मिलेगा स्थानीय भोजन

वंदे भारत स्लीपर होगी बेहद खास, कोई वीआईपी कोटा नहीं; मिलेगा स्थानीय भोजन

संक्षेप:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत इस महीने के अंत तक गुवाहाटी और कोलकाता के बीच हो जाएगी। इससे उत्तर पूर्व और पूर्वी भारत के बीच अच्छी कनेक्टिविटी बनेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यात्रा तो आसान होगी ही, साथ ही इस ट्रेन में कई खास सहूलियतें भी मुहैया कराई जाएंगी।

Jan 12, 2026 06:00 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत इस महीने के अंत तक गुवाहाटी और कोलकाता के बीच हो जाएगी। इससे उत्तर पूर्व और पूर्वी भारत के बीच अच्छी कनेक्टिविटी बनेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यात्रा तो आसान होगी ही, साथ ही इस ट्रेन में कई खास सहूलियतें भी मुहैया कराई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रिजर्वेशन में कोई वीआईपी कोटा नहीं होगा। इसके अलावा इस ट्रेन में यात्रा करने वालों को स्थानीय भोजन मुहैया कराया जाएगा। यह ट्रेन लंबी यात्रा की दूरी में एक मील का पत्थर साबित होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय संस्कृति की झलक
सरकार भी इस ट्रेन की लांचिंग को खास बनाने में जुटी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से आम लोगों की ट्रेन होगी। इसमें वीआईपी या इमरजेंसी कोटा नहीं होगा। यहां तक कि रेलवे के वरिष्ठ और सीनियर अधिकारी भी वंदे भारत स्लीपर पर अपने पास से यात्रा करने के अधिकारी नहीं होंगे। इसके अलाव इसमें बेहतर सुविधाएं, ट्रांसपैरेंट टिकटिंग और समान नियम होंगे। ट्रेन में सवार सभी स्टाफ यूनिफॉर्म में होंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन में भारत की संस्कृति के दर्शन होंगे।

आरएसी टिकट भी नहीं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल कन्फर्म टिकट ही मुहैया कराया जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट की झंझट खत्म हो जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, इस ट्रेन में आरएसी टिकट भी नहीं मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को पूरी तरह से अपग्रेडेड बेडरोल दिया जाएगा। इसमें कंबल भी शामिल रहेगा। यह बेडरोल रेगुलर ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और बेहतर गुणवत्ता वाला होगा।

Vande Bharat

यह भी खासियतें
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी के 11 कोच, सेकंड एसी के चार कोच और फर्स्ट एसी का एक कोच होगा। इसमें कुल 823 बर्थ रहेंगी। इनमें थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 सीटें होंगी। इसकी अन्य विशेषताओं में उन्नत कुशनिंग के साथ एर्गोनॉमिक डिजाइन वाले बर्थ, सहज गति के लिए वेस्टिबुल्स के साथ ऑटोमैटिक दरवाजे, उच्च गुणवत्ता वाले सस्पेंशन और कम शोर के साथ बेहतर सवारी का अनुभव, ऑटोमैटिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच), इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम के साथ साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था शामिल है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।