Vande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत; जान लें डिटेल्स

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Vande Bharat Sleeper: बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पी.सी. मोहन को 5 अप्रैल, 2026 को लिखे एक पत्र में, केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा को मंजूरी देने की घोषणा की।

Vande Bharat: लो आ गई खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत; जान लें डिटेल्स

Vande Bharat Sleeper Train: देशभर के लगभग सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। पिछले कई सालों से चल रहीं इन ट्रेनों ने भारतीय रेलवे को और बेहतर कर दिया है। अब कम समय में ही लोग अपने गंतव्य तक पहुंच जा रहे हैं। इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल यात्रियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि बेंगलुरु से मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन केसीआर बेंगलुरु शहर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलेगी।

यह जानकारी बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन ने 11 अप्रैल को पत्र साझा करके दी है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक ट्रेन का शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 16 घंटे से कम समय में यह ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु पहुंच जाएगी। बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पी.सी. मोहन को 5 अप्रैल, 2026 को लिखे एक पत्र में, केंद्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा को मंजूरी देने की घोषणा की।

रेल मंत्री ने सांसद को लिखे पत्र में कहा, "कृपया बेंगलुरु और मुंबई के बीच जनता की सुविधा के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के संबंध में हमारी चर्चा का संदर्भ लें। आपको यह जानकर खुशी होगी कि KSR बेंगलुरु और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है।''

वंदे भारत ट्रेनें बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-हैदराबाद, बेंगलुरु-बेलगावी, बेंगलुरु-कलबुर्गी और बेंगलुरु-मंगलुरु सहित कई रूटों पर चल रही हैं। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इन ट्रेनों की यात्रियों ने भी काफी तारीफ की है। लंबे रूट के लिए वंदे भारत स्लीपर वर्जन की काफी टाइम से मांग हो रही थी। शुरुआत में इन ट्रेनों को चेयर कार में लॉन्च किया गया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें