Indian Railway Train: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया बड़ा ऐलान

Apr 02, 2026 08:27 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Indian Railways: अधिकारी ने कहा कि यह सेवा न सिर्फ कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि कश्मीर जाने वाले पर्यटकों और रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए भी एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हुई है।

Indian Railway Train: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया बड़ा ऐलान

Vaishno Devi Train: अगले महीने से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इस सीजन में लोग घूमने जाते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित वैष्णो देवी में भी लाखों भक्त पहुंचते हैं और माता के दर्शन करते हैं। उत्तरी रेलवे के जम्मू डिविजन ने ऐसे में भीड़ से निपटने के लिए ठोस तैयारी की है। उसने गुरुवार को नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की 40 अतिरिक्त फेरियों की घोषणा की, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

जम्मू के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेन की जबरदस्त लोकप्रियता और पिछली यात्राओं के दौरान 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी को देखते हुए, 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक ट्रेन की सेवा बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04081 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी और कुल 40 फेरे पूरे करेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली) 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

अधिकारी ने कहा, "यह सेवा न सिर्फ कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि कश्मीर जाने वाले पर्यटकों और रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए भी एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हुई है।" स्पेशल ट्रेन के समय और ठहराव के बारे में उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। उन्होंने कहा कि इस विशेष ट्रेन में 21 कोच होंगे और इससे यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें