UP वालों हो जाओ तैयार! 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू; कब पड़ेंगे वोट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म हो रहा है। ऐसे में यूपी में कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो महीने पहले ही मतदान खत्म करवा लिया जाएगा। अन्य राज्यों में भी इसी दौरान चुनावी बिगुल बजेगा।

Up election 2027
यूपी में 2027 में दिलचस्प मुकाबला होगा

अगले साल उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं। इसे लेकर अभी से ही पार्टियों ने सियासी समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इस बीच अब चुनाव की तारीखों को लेकर तस्वीर स्पष्ट होती दिख रही है। चार चुनावी राज्यों में जनगणना की तारीखों को पहले कराने और मणिपुर में इसे टालने के फैसले के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव कराए जाएंगे।

बता दें कि जनगणना और चुनाव दोनों में सरकारी कर्मचारियों, खासकर शिक्षकों की ही ड्यूटी लगती है। ऐसे में जनगणना की तारीखें बदलने से अब एक बड़ा प्रशासनिक टकराव टल गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में फरवरी से मतदान के चरण शुरू हो जाएंगे।

कब खत्म हो रहा कार्यकाल?

पांचों राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को खत्म हो रहा है। वहीं गोवा में 14 मार्च 2027, पंजाब में 16 मार्च 2027 और उत्तराखंड में 28 मार्च 2027 को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अंत में 22 मई 2027 को उत्तर प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। चूंकि मणिपुर का कार्यकाल सबसे पहले खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग 13 मार्च से पहले सभी पांचों राज्यों के चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में है।

यूपी में 2 महीने पहले ही हो जाएंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है। ऐसे में अगर फरवरी या मार्च में चुनाव हुए, तो यूपी में कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो महीने पहले ही वोट डाल दिए जाएंगे। बता दें कि नियमों के मुताबिक चुनाव आयोग कार्यकाल खत्म होने से 6 महीने पहले तक कभी भी चुनाव करा सकता है।

जनगणना की नई तारीखें

इससे पहले यह जानकारी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में जनगणना का काम 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच पूरा कर लिया जाएगा। तीन राज्यों में SIR का काम पूरा हो चुका है, लेकिन बाकी दो राज्यों में यह जारी है। बता दें कि SIR के बाद यूपी में मतदाताओं की संख्या घटकर 13.4 करोड़, गोवा में 10.6 लाख और मणिपुर में 19.3 लाख रह गई है। पंजाब और उत्तराखंड की अंतिम वोटर लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsUP वालों हो जाओ तैयार! ! 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू; कब पड़ेंगे वोट?